BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शराबी बाप की कलयुगी बेटे ने की हत्या

शराबी बाप की कलयुगी बेटे ने की हत्यावृन्दावन(जहीर आलम)। जनपद के कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत ग्राम कोटा में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है जहां एक कलयुगी बेटे ने बाप की नशे की लत से तंग आकर उस की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पुत्र ने आपना गुनाह कबूल करते हुए खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कुल्ली उर्फ होरीलाल अपने परिवार के साथ गांव कोटा में रहते है। जिन्हें नशे का आदी बताया गया है। होरीलाल पर उनके पुत्र ने आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी और बच्चों को परेशान कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मृतक होरीलाल के चार बच्चे हैं जिनमें एक पुत्री और तीन पुत्र बताए गए हैं। सबसे छोटे से बड़े पुत्र आकाश ने रोज रोज के झगड़ों से तंग आकर आज दोपहर को अपने पिता को शराब पिलाकर उनका गला रेतकर हत्या कर दी। 

आरोपी ने बताया कि उसने अपने पिता की हत्या करने से पूर्व उसे शराब पिलाई थी। और खुद भी शराब पी। जिसके बाद घर के अंदर खाट पर सोते पिता के मुंह पर कपड़ा डालकर छुरे से गला रेत कर घटना को अंजाम दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 इस हृदय विदारक घटना की सूचना से बड़ी संख्या में गांव के लोगों का जमावड़ा मृतक के घर की ओर उमड़ने लगा। पति की हत्या के बाद घर के आंगन में विलाप करती पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।  मृतक की पत्नी सुनीता के अनुसार बीती रात पिता पुत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद आरोपी पुत्र आकाश ने मां सुनीता को पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। और आज घटना को अंजाम देकर आरोपी पुत्र आकाश ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस हिरासत में लेकर वृंदावन कोतवाली ले आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर  घटना को लेकर म्रतक के बड़े पुत्र ने अपने भाई आकाश के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। घटना के संबंध में जब आरोपी पुत्र आकाश से बात की तो उसने पिता की हत्या करने का कारण शराब पीकर घर में मारपीट करना बताया। वही हत्या के बाद अब उसे अपने किये पर पछतावा हो रहा है। इधर थाना वृंदावन में पहुंचे सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र ने घटना को लेकर तहरीर दी है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी । 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More