BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शराबी बाप ने लूट ली नाबालिग बेटी की अस्मत

शराबी बाप ने लूट ली नाबालिग बेटी की अस्मतलखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में हवस में अंधा एक पिता ने अपनी की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता पिता की शिकायत लेकर चिनहट कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में सीओ की फटकार पर मामला दर्ज कर लिया। पीडि़ता ने जब गोमतीनगर के सीओ से गुहार लगाई, तब उनकी फटकार के बाद हरकत में आई पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा। साथ ही आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता किशोरी का कहना है कि वह पहले भी रिश्तों में छली जा चुकी है। वर्ष 2016 में उसके सगे चाचा ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस साल पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के रामसनेही घाट की रहने वाली 17 वर्षीय नैना (बदला हुआ नाम) अपने पिता ननकू के साथ चिनहट इलाके के विशाल खंड इलाके स्थित झोपड़पट्टी में रहकर घरों में काम करती है। वह कक्षा 8 तक की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ आ गई। शुक्रवार सुबह चिनहट कोतवाली पहुंची पीडि़ता ने बताया कि गुरुवार रात पिता ने शराब के नशे में उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। उसने विरोध करना चाहा तो पिता ने धमकाया और जबर्दस्ती की। सुबह होते ही कलयुगी पिता घर से फरार हो गया। पीडि़ता ने इसकी शिकायत की तो चिनहट कोतवाल ने उसे भगा दिया और कहा, मामला हमारे क्षेत्र का नहीं है। पीडि़ता जिन घरों में काम करती है उनकी मदद ली तो उसकी बात सीओ गोमतीनगर से हुई। सीओ के पास शिकायत पहुंची तो उन्होंने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। तब चिनहट पुलिस ने मामला दर्ज किया और पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पीडि़ता किशोरी से वर्ष 2016 में उसके सगे चाचा ने पीडि़ता को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में रामसनेहीघाट में मुकदमा दर्ज आरोपी चाचा जेल भेजा गया था। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि जिस चाचा पर पीडि़ता ने आरोप लगाया था, उसकी बेटी ने वर्ष 2014 में पीडि़ता के पिता और मां पर अपहरण कर दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया था। इस मामले में पीडि़ता का पिता फरार था और उसकी मां अभी तक जेल में है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More