BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वीरप्पन की बेटी तमिलनाडु के कृष्णागिरि से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी

चेन्नई, । मारे गए चंदन तस्कर और डाकू वीरप्पन की बेटी विद्या रानी ने शनिवार को कहा कि वह तमिलनाडु के कृष्णागिरि निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कुछ दिन पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया था।

विद्या रानी ने एक बयान में कहा कि वह नाम तमिलर काची के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।
उन्होंने कहा कि उनके पिता लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए जो तरीका चुना वह उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति में आई हैं।
विद्या रानी पेशे से वकील हैं। वह एक एक्टिविस्ट भी हैं और आदिवासियों और दलितों के हित के लिए काम करती रही हैं।
कुख्यात डाकू वीरप्पन 2004 में तमिलनाडु पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के साथ मुठभेड़ के दौरान मारा गया था।-

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More