देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। दो दिन पूर्व एनएच-2 पर केडी डेंटल कॉलेज में छात्रा की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस व कालेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की। एसएसपी द्वारा परिजनों को आश्वस्त किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। बताते चलें कि केडी डेंडल कालेज में प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का कश्यप वहीं हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से कालेज प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी और उन्होंने कालेज में भी हंगामा काट कालेज प्रशासन पर भी हत्या का आरोप लगाया। एक बार फिर शनिवार सुबह आगरा से मथुरा पहुँचे मृतका के दर्जनों परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि हत्या के मामले में कालेज प्रशासन पूरी तरह दोषी है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुष्का के सिर पर पैर में चोटें हैं। इससे प्रतीत होता है कि उसको मारकर लटकाया गया था। पुलिस प्रशासन भी उनका साथ न देकर कालेज प्रशासन का साथ दे रहा है। वह उसे आत्महत्या बताने पर तुला हुआ है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों कालेज प्रशासन ने उनके आने का इंतजार नहीं किया और शव को उनके आने से पूर्व ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने पूरी घटना क्रम की सीबीआई जाँच की मांग के साथ एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वह हाथों में तख्तियां लिए आगरा से मथुरा पहुँचे थे। अनुष्का के परिजनों के साथ वहां के क्षेत्रीय लोग भी थे। करीब आधा घण्टे तक नारेवाजी करने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने उनको निष्पक्ष कार्यवाही का भरोसा दिया।
प्रदर्शन के दौरान परिवारीजनों ने मथुरा पुलिस पर इस मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। मथुरा पुलिस कॉलेज प्रबंधन के ऊंचे रसूख के कारण कार्यवाही करने से कतरा रही है। वहीं अनुष्का के चाचा डा. सुशील कश्यप ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया।













Related Items
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा : मरने वालों की संख्या 10 हुई,19 जून को हादसे की जांच करेंगे अधिकारी
पार्क में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पति से हुआ था झगड़ा, पुलिस जांच में जुटी