देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सुनरख बांगर में शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम सभा की लगभग सौ हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पैमाइश कराई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के चलते कोई भी ग्रामीण विरोध के स्वर उठाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जेसीबी ने ग्राम सभा की भूमि पर लगे तार फेंसिंग व खंभों को हटाकर कब्जा मुक्त कराया। इससे पूर्व शुक्रवार की दोपहर थाना वृंदावन में कई थानों का फोर्स एकत्रित हुआ। लगभग 2 बजे एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह एवं सीओ सदर राकेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस बल के साथ ग्राम सुनरख बांगर ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने जेसीबी की मदद से जमीन को कब्जा मुक्त कराया वही राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइस कराई। एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि इस ग्राम सभा की भूमि में से 10 एकड़ भूमि साधु संतों को 10 एकड़ पशुओ के लिए दी जाएगी। वही 10 एकड़ भूमि में एक भव्य कुंड का निर्माण कराकर बड़ी संख्या में पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। जिसमें नगर की NGO एवं समाजसेवियों द्वारा सहयोग लेकर वृंदावन की प्राचीनता को प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर क्रांति शेखर सिंह, सीओ सदर राकेश सिंह, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक अशोक चौधरी ,सुनरख लेखपाल बलवीर सिंह, वृंदावन लेखपाल ओम प्रकाश पटेल, कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश जादौन, रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के साथ राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे.













Related Items
इंडियन आर्मी में जाना चाहती थीं भूमि पेडनेकर की मां, इस वजह से अधूरी रह गई इच्छा
वापस आके फिर इस नरक भूमि में भोगना पड़ता है
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा