BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पेड़ पर लटका मिला शव

वृंदावन(जहीर आलम)। तेहरा के जंगलों में पेड़ पर लटका मिला शव
वृंदावन(जहीर आलम)। जिले के कोतवाली वृंदावन के अंतर्गत तेहरा के जंगलों में पेड़ पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित ग्राम तेहरा के समीप जंगल में आज दोपहर को उस समय अफरा तफरी मच गई जब लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। शव   मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ लिए। और बड़ी संख्या में घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटके सब को नीचे उतार कर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई। जिसके बाद मृतक की पहचान पानी घाट निवासी महेंद्र पुत्र रामस्वरूप के रूप में की गई। महेंद्र नशे का आदि था जो 15 दिन पूर्व घर वालों से झगड़ाकर घर छोड़कर चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घटना के संबंध में सीओ सदर राकेश सिंह ने बताया कि पेड़ पर व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वही इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शी सुमित ने जानकारी दी।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More