BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोकुल की गंदगी को देख पर्यावरण विद् ने किया चिंतन

गोकुल की गंदगी को देख पर्यावरण विद् ने किया चिंतनमथुरा(सतपाल सिंह)। आज पर्यावरणविद्  की एनजीओ सदस्य डा. मधु वत्स ने गोकुल क्षेत्र में भ्रमण किया तथा वहां मौजूद गंदगी पर गहन चिंतन जताया। उन्होंने नगर पंचायत चैयरमैन के साथ गोकुल क्षेत्र का भ्रमण कर गोकुल को सौन्दर्यकरण कराने हेतु योजनाओं पर भी चर्चा की। 
 
सर्वहित कल्याण सेवा समिति मेरठ उप्र. भारत एवं पंचायत गोकुल चेयरमेन ने संयुक्त रूप में हमारी पौराणिक सांस्कृतिक एवं साम्प्रदायिक धरोहर गोकुल नगरी का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य इन पौराणिक और धार्मिक स्थलों का संरक्षण, साज-सज्जा व पर्यटन महत्व को बढ़ावा देना और अपने धर्म के संस्कारों एवं संस्कृति से जोड़ना है, भ्रमण के उपरांत गोकुल के कई स्थलों को जर्जर हालत में देख समिति सदस्यों में रोष व्यक्त किया। वहीं समिति अध्यक्षा पर्यावरण विद् डा. मधु वत्स ने इस नगरी को प्रदूषण मुक्त करने एवं सभी स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराने का विचार रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित ने गोकुल की स्थितियों से पर्यावरण विद् श्रीवत्स को अवगत कराया। सर्वहित संस्था इस पावन धाम को संरक्षक कराने के लिए केन्द्र सरकार एवं उप्र. सरकार के संज्ञान में सभी तथ्यों को रखेगी। टीम के साथ सभासद पूजा रानी, सभासद श्याम सुंदर पटेल, सभासद ब्रजमोहन एवं विष्णु पटेल, दीपक, राम सैनी, मनोज अमित शर्मा साथ रहे। इस अवसर पर श्री विद् ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार यहां के लोगों को स्वच्छता, वृक्षारोपण कूड़े का निस्तारण एवं अतिक्रमण और पालतू जानवरों के गोबर से खाद बना इस क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने में भागीदारी दे रही है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More