देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। गोवर्धन थाने के ग्राम अड़ीग में ट्रांसफार्मर की कवर जाली में करंट आने से गाय के बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। बछड़े की मौत के बाद गौ रक्षक दल के युवा एकत्र हो गये और बछड़े को बिजली घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व गौ रक्षक दल की ओर से धीरज कौशिक ने किया। युवाओं द्वारा जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संसार सिह राठी, चौकी प्रभारी अड़ीग बलवीर सिंह पहुंच गये और आश्वस्त किया कि विभाग की लापरवाही पर कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद जाम को खोला गया। गाय के बछड़े का पोस्टमार्डम कराया गया। विरोध करने वालों में धीरज कौशिक, आशू कौशिक, राम प्रकाश, भगवान सिंह पटेल, कन्हैया, हरे कृष्ण, विष्णु ठाकुर, गोलू ठाकुर, राघव मित्तल, सौरभ शर्मा आदि थे।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना