BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक करते हुए
अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्यवाही के लिए सीएमओ को निर्देश
 
मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कृषि उ0प्र0 शासन, अमित मोहन प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति में तेजी लायें, जिससे संबंधित कार्यों को निर्धारित अवधि में विकास कार्यों को पूर्ण कराया जा सके।
नोडल अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि वर्षात का मौसम शुरू होने से सांप, कीडे बहुत निकलते हैं, ऐसी स्थिति में यदि किसी व्यक्ति को सांप आदि काट लेता है तो उसके लिए एण्टी रैबीज इन्जेक्शन उपलब्धता के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 शेर सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 26 प्राथमिकत स्वास्थ्य केन्द्र पर सांप काटने के उपचार की दवा उपलब्ध है इससे क्ष्ेत्र की आम जनता को विशेष लाभ होगा। उन्होंने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त सरकारी अस्पतालों पर दवाओं की उपलब्धता, एम्बूलेंस संचालन की समीक्षा करते हुए चिकित्सा व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने वर्षात के इस मौसम में जलभराव से होने वाली बीमारियों के संबंध में कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करने के साथ ही चालान भी करें, जिससे भरे हुए पानी में लार्वा पनपने से रोका जा सके इसके लिए लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत तालाब खुदाई कराये जाने के निर्देश दिये। इस संबंध में डीसी मनरेगा ने बताया कि 211 तालाब खुदवाये जाने थे जिसमें से 46 पूर्ण हो चुके हैं। शेष  पर खुदाई कार्य चालू है।
उन्हांंने सम्पूर्ण समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाय। आईजीआरएस पोर्टल के संबंध में एडीएम फाइनेंस ने बताया कि शिकायतकर्ता के निस्तारण में डिफॉल्टर होने पर दो लेखपालों का वेतन रोका गया है। फसली ऋण मोचन के तहत कई किसानों को नोटिस दिया गया है, जिसमें उन्होंने वास्तविक तथ्यों को छिपाकर लाभ प्राप्त किया है। मण्डी समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भूमिधर होना आवश्यक नहीं है। दैवीय आपदा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सहायता की समीक्षा की गई तथा बड़े भू-माफियाओं पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। कर-करेत्तर की समीक्षा में पाया कि परिवहन विभाग का लक्ष्य बढ़ने, आबकारी में उपलब्धता न होने तथा खनिज में रायल्टी शून्य होने के कारण अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। मुख्य देय, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, नगर निकाय, विविध देय, विद्युत देय में स्थिति अच्छी है। जीएसटी के संबंध में उन्होंने बताया कि नये रजिस्ट्रेशन के परीक्षण पर विस्तृत समीक्षा अगली बैठक में की जायेगी। उन्होंने उपायुक्त वाणिज्यकर से कहा कि नये रजिस्ट्रेशन की दस प्रतिशत रैण्डमली स्टडी करें। बैठक से पूर्व नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव कृषि ने आज प्रातः थाना गोविन्द नगर का निरीक्षण किया उसके बाद तहसील सदर का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, नगर आयुक्त समीर वर्मा, एडीएम फाईनेंस रवीन्द्र कुमार, एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचन्द, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ0 बसन्त अग्रवाल, सीएमओ डॉ0 शेर सिंह, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीप कुमार यादव, अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी एसके वर्मा, सूरज कुमार, उपायुक्त मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More