BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुख्यमंत्री से मिला तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज और माँ यमुना का प्रसाद और पटुका भेंट करते तीर्थ पुरोहितों का एक प्रतिनिधि मंडल।तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं से कराया अवगत
 
मथुरा(केके पाठक) अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा (रजि.) के अध्यक्ष महेश पाठक के निर्देशानुसार तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीचन्द्र नाथ चकाहा के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल ने रविवार को मुख्यमंत्री के लखनऊ स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की।
आगामी कुम्भ मेला 2018-19 में इलाहबाद में आयोजित होने वाले मेले में पूर्व में की गयी व्यवस्थाओं और वर्तमान में आवश्यकतानुसार वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन  मुख्यमंत्री को दिया, जिसमे तीर्थ यात्रियों/कल्पवासियों की आवास व्यवस्था हेतु पूर्व में उपलब्ध करायी गयी भूमि 1500 बीघा के स्थान पर 2 हजार बीघा भूमि संगम तट के निकट उपलब्ध कराए जाने की बात कही। वहीं अखाडा परिषद को जो आर्थिक सहायता दी जाती है उसी तर्ज पर तीर्थ पुरोहितों को भी 20-20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाये, जिससे वे तीर्थ यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर सकें। उत्तर परदेश सरकार द्वारा गठित प्रयागराज मेला प्राधिकरण में तीर्थ पुरोहितों को उचित प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग की।
माँ गंगा में शुद्ध जल छुडवाये जाने की मांग की। प्रयागराज महर्षि भरद्वाजजी की आराधना स्थली रही है अतः उस  स्थल पर महर्षि की प्रतिमा लगवाई जाने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल मथुरा के तीर्थ पुरोहितों ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्रीजी को माँ यमुना जी की वर्तमान स्थिति के विषय में जानकारी दी व तीर्थ पुरोहितों के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही अनावश्यक कार्यवाही के विषय में जानकारी दी कि कुछ पुलिसकर्मी लपकों की आड़ में तीर्थ पुरोहितों को परेशान कर उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तीर्थ पुरोहितों को जो वास्तव में तीर्थ पुरोहित हैं और तीर्थ पुरोहिताई का कार्य करते हैं, को परिचय पत्र जिला प्रशासन की उपस्थिति में वितरित कराए जाने की बात कही है, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे अच्छा कदम बताया।
इस अवसर पर मथुरा के तीर्थ पुरोहितों ने भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा आगमन और ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज के दर्शन के साथ माँ यमुना जी आरती का निमन्त्रण दिया, जिसे  मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए जल्द मथुरा आगमन की बात कही। इस अवसर पर इलाहबाद से आये तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को गंगा जल भेंट किया वहीं मथुरा से आये तीर्थ पुरोहितों ने  मुख्यमंत्री को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज और माँ यमुना का प्रसाद और पटुका भेंट किया।
इस अवसर पर चन्द्रनाथ चकाहा, राकेश तिवारी एड., अमित राज वैध, माधवानंद शर्मा, संजय चतुर्वेदी आदि दल में मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More