BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेयर ने किया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास

मेयर ने किया इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यासवृंदावन(जहीर आलम)। मथुरा वृंदावन नगर के वार्ड संख्या 44 में आज सुबह डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास  नगर आयुक्त समीर वर्मा एवं मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू एवं क्षेत्रीय पार्षद लीलाधर के द्वारा संयुक्त रूप से विधिविधानपूर्वक किया गया। नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद वृंदावन में आज आखिरकार विकास कार्यों की शुरुआत हो ही गयी। बुधवार को वार्ड संख्या 44 स्थित हैजा अस्पताल के पीछे नाले से लेकर हजारीमल  क्रिकेट ग्राउंड तक के लगभग डेढ़ सौ मीटर लंबाई के 23 लाख की लागत से बनने वाले  इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने नारियल फोड़कर किया। इससे पूर्व आचार्य विवेक भारद्वाज के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य मार्ग का शिलान्यास डॉ मुकेश आर्य बंधू नगर आयुक्त समीर वर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद लीलाधर के द्वारा विधिविधानपूर्वक संपन्न कराया। वही मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने नारियल फोड़कर मार्ग का शिलान्यास किया। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने विकास कार्यों का आगाज करते हुए डेढ़ सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क के संबंध में जानकारी दी । वही आगामी समय में नगर में होने वाले विकास कार्यों के संबंध में मेयर डॉक्टर मुकेश आर्य बंधू ने विस्तार से बताया। इस अवसर पर पार्षद जय शर्मा कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता नोडल अधिकारी संजीव तिवारी लाखन सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More