देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। साप्ताहिक लाॅकडाउन के दौरान शनिवार को नगर निगम में सेनेटाजेशन का अभियान चलाया गया। मेयर डा. मुकेश आर्यबुंध और नगर आयुक्त ने मसानी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान नालों से निकाली गई शिल्ट को जल्द हटाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहाकि मुख्य मार्गों की सफाई का ध्यान रखा जा रहा है। गलियों में भी गंदगी नहीं रहनी चाहिए। बाहर से आने वाले श्रद्धालु बडी ही आशा से मथुरा वृंदावन आते हैं।
साफ सफाई मिलने पर वह अच्छी छवि लेकर जाते हैं। नगर आयुक्त ने वार्ड 65, 70 और 54 में चल रहे सीएफसी नाले की सफाई के कार्य को तेजी से पूरा करने को कहा। रामलीला मैदान से मसानी लाने की सफाई का भी निरीक्षण किया। वृंदावन में भी नालों की सफाई को देखा और आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान अपर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार तिवारी, जलकल अभियंता कुंवर पाल, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के के सिंह आदि मौजूद रहे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण
बाल्मीकि जयंती पर 70 सफाई मित्रों को मिला सम्मान