BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दुकानदार से मारपीट की घटना में मेयर से मिले व्यापारी नेता

मथुरा। लक्ष्मीनगर में एक दुकानदार के खिलाफ नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाही और मारपीट का मामला तूल पकडता जा रहा है। बुधवार को इस मामले में राजनीति शुरू हो गई। दुकानदार के साथ मारपीट करने और रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के विरोध में व्यापारी नेता मेयर डा.मुकेश आर्यबंधु से मिले। व्यापारी की पिटाई करती नगर निगम की टास्क फोर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


 वीडियो मंे नगर निगम की टीम के साथ निगम की टास्क फोर्स भी है। वह एक दुकान के सामने हैं और कुछ कहासुनी के बाद दुकानदार को दुकान से जबरन बाहर खींच लेते हैं। इसके बाद दुकानदार की जमकर मजामत कर देते हैं।

नगर निगम की ओर से कहा गया है कि वह दुकान पर मौजूद प्रतिबंधित पाॅलीथिन पर कार्रवाही करने गये थे। नगर निगम की टीम के साथ दुकानदार से अव्यवहारिकता दिखाई।  बुधवार को नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रमेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मेयर डा.मुकेश आर्य बंधु से मिला।

मेयर डा.मुकेश आर्यबंधु ने व्यापारी नेताओं को आश्वासन दिया कि किसी भी तरह की कोई कार्रवाही दुकानदार के खिलाफ नहीं की जाएगी और आगे से इस तरह की घटनाएं न हों यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।  इस दौरान नगर आयुक्त अनुनय झा भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल ने इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधि मंडल ने दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही किये जाने की मांग की। दुकानदार पर दबाव बनाने के लिए थाने में दुकानदार के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। इससे पहले आर्य समाज रोड पर भी एक काराबारी के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने इसी तरह की घटना की थी। प्रतिनिधि मंडल में गुरूमखदास, रामचंद्र खत्री, शशि भनु गर्ग, मीना लाल अग्रवाल, हेमेन्द्र गर्ग, ब्रज किशोर बंसल, पन्ना लाल गुप्ता, महामंत्री अशोक आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More