BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध अंग्रेजी शराब सहित तीन पकड़े

440 अवैध अंग्रेजी शराब सहित तीन पकड़ेपानीपत से आगरा टेंकर में भकर ले जा रहे थे 

पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई

मथुरा(विनोद चौधरी)। रिफाइनरी पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए 440 अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी अरूणाचल व उत्तराखंड प्रदेश मार्का सहित तीन युवकों को पकड़ा। यह शराब को पानीपत से आगरा ले जा रहे थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी जब मुखबिर द्वारा स्वट टीम प्रभारी हरविंदर मिश्रा को बताया कि एक आयशर टेंकर में लाखों रुपये की अवैध शराब भरी हुई है। यह पानीपत से आगरा जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वाट टीम प्रभारी अपने उप निरीक्षक प्रदीप कुमार व रिफाइनरी थाना के कार्यवाहक प्रभारी सत्यवीर सिंह अपनी अपनी टीमों के साथ टाउनशिप तिराहे के पास पहुंचकर  चैकिंग करने लगे। इसी दौरान एक केंटर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक चैकिंग की तो केंटर के अंदर 240 पेटी उत्तराखंड और 200 पेटियां अरुणाचल मार्का छिपा कर रखी हुई थी। पुलिस ने केंटर में बैठे तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम संदीप पुत्र प्रेम सिंह निवासी कालका तहसील, थाना इशराना जिला पानीपत हरियाणा   व संदीप और विजय बताए। इन लोगों ने जो आधार कार्ड दिखाया था वह फर्जी था। केंटर में फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि यह शराब पानीपत से आगरा जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More