देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ब्रज की बहू भानुप्रिया शर्मा विश्व में नाम रोशन करेगी
मथुरा(सतपाल सिंह)। ब्रज की बहू भानु प्रिया शर्मा ने मिसेज इंडिया-शो इज इंडिया के फाइनल में अपना स्थान बनाकर ब्रज का नाम रोशन किया है। अगर ब्रजवासी और यूपी के लोगों का सहयोग उन्हें मिला तो वह विश्व भर में ब्रज का नाम रोशन करेंगी।
उल्लेखनीय है कि भानु प्रिया ने इस वर्ष की मिसेज इंडिया-शो इज इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट में जगह बनाई है और सम्पूर्ण बृज का नाम रोशन किया है।
ब्रज प्रेस क्लब पर आज ब्रज की बहू भानु प्रिया शर्मा अपने पति डा. मयंक गौतम के साथ आईं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह घरेलु महिलाओ के खिलाफ हो रहे उत्पीडऩ के विरुद्ध आवाज बुलंद कर रही हैं। भानु इसके साथ में रेस्क्यू फाउंडेशन, मुंबई की एम्बेसडर के रूप में महिलाओं के हित में कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में उन्हें (भानु प्रिया शर्मा) को वोट करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भानु प्रिया शर्मा को क्लिक करके पिक्चर को लाइक करें व कमेंट बॉक्स में अपनी शुभकामनाएं लिखकर भानु को जिताने के लिए अपना योगदान दें। इस अवसर पर भानुप्रिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ब्रज की हृदय स्थली मथुरा के अशोक विहार सदर निवासी बैंक प्रबंधक आदित्य प्रकाश की पुत्रवधु एवं एम्स दिल्ली में कार्यरत डा. मयंक गौतम की पत्नी भानु की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। यह फैमिना मिस इंडिया (उत्तराखंड) की टॉप 3फायनलिस्ट में भी रह चुकी हैं। फिलहाल दिल्ली स्थित एमएससी में बतौर टीम लीडर कार्यरत हैं। भानु ने दून यूनिवर्सिटी देहरादून और जर्मनी की यूनिवर्सिटी से जर्मन भाषा की पढ़ाई की है। मिसेज इंडिया प्लेटफार्म के द्वारा भानु घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आवाज उठाना चाहती है। मुंबई की रैस्क्यू फाउंडेशन के साथ मिलकर वह दीन एवं घरेलू ंहिसा की शिकार महिलाओं के पुनर्वास के लिए काम कर रही है। हाथरस शहर की गिर्राज कॉलौनी निवासी बैंक प्रबंधक डा. हरीशंकर शर्मा (नारदजी) की बेटी भानुप्रिया शर्मा ने हाथरस की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आठवीं तक की पढ़ाई की। दसवी, 12 वीं की परीक्षा राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर से उत्तीर्ण की। जर्मनी भाषा की जानकार भानु अभी तक जर्मनी, लंदन, जापान, इटली की यात्रा कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल 12 जुलाई से दिल्ली में होगा। विजेता महिला वर्ष के अंत में फिलीपींस में आयोजित होने वाली मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। भानुप्रिया के पति डा. मयंक बताते हैं कि मिसेज इंडिया प्रतियोगिता कराने के लिए मिसेज इंडिया-शी इज इंडिया संस्था के पास लाइसेंस हैं। इस प्रतियोगिता में विश्वभर से महिलाएं हिस्सा लेती हैं। चूंकि उनका गृह जनपद यूपी में है, इसलिए भानुप्रिया यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही है। अगर फाइनल मं भानुप्रिया का चयन हो जाता है तो यह यूपी के लिए गर्व की बात होगी। आगामी 15 जुलाई तक फाइनल चलेगा।
उत्तराखंड में भी ब्रज का नाम रोशन कर चुकी हैं भानुप्रिया
मथुरा के अशोक विहार सदर निवासी बैंक प्रबंधक आदित्य प्रकाश की पुत्रवधु एवं एम्स दिल्ली में कार्यरत डा. मयंक गौतम की पत्नी भानु की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। यह फैमिना मिस इंडिया (उत्तराखंड) की टॉप 3फायनलिस्ट में भी रह चुकी हैं। फिलहाल दिल्ली स्थित एमएससी में बतौर टीम लीडर कार्यरत हैं। भानु ने दून यूनिवर्सिटी देहरादून और जर्मनी की यूनिवर्सिटी से जर्मन भाषा की पढ़ाई की है। मिसेज इंडिया प्लेटफार्म के द्वारा भानु घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आवाज उठाना चाहती है। मुंबई की रैस्क्यू फाउंडेशन के साथ मिलकर वह दीन एवं घरेलू ंहिसा की शिकार महिलाओं के पुनर्वास के लिए काम कर रही है। भानुप्रिया ने हाथरस की लेबर कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आठवीं तक की पढ़ाई की। दसवी, 12 वीं की परीक्षा राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर से उत्तीर्ण की। जर्मनी भाषा की जानकार भानु अभी तक जर्मनी, लंदन, जापान, इटली की यात्रा कर चुकी है।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल