BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दो युवकों पर जानलेवा हमला, हुई फायरिंग

दो युवकों पर जानलेवा हमला, हुई फायरिंगवृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र की काशीराम आवासीय कॉलोनी उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। शुक्रवार की रात लगभग एक दर्जन बदमाशों ने दो युवकों को लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेखौफ हमलावारों ने दोनो युवको को लाठी डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। आनन फानन में परिजन दोनो युवको को लेकर सौ सैय्या अस्पताल पहुंचे जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर परिजनो के द्वारा उसे मथुरा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वही थाने पहुंची घायल की मां ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमलावरों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। 
जानकारी के अनुसार ऋषभ पुत्र इब्राहीम शुक्रवार की रात काशीराम कॉलोनी निवासी अपने ताऊ के लड़के कादिर पुत्र मुन्ना के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। जब रिशब को खाना खिलाकर कादिर घर के बाहर छोड़ने आया तभी एक दर्जन के करीब हथियारों से लैस  बदमाशों ने कादिर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने बीच-बचाव को आए ऋषभ को भी नहीं बख्शा और दोनों को जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने कई राउंड फायर भी किए जिससे मौके पर भगदड़ मच गई । कॉलोनी के लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ लिए । हमलावर दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इधर परिजन जख्मी ऋषव व कादिर को लेकर सौ सैय्या अस्पताल पहुंचे। जहां ऋषभ का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। वही कादिर की हालत चिंताजनक होने पर परिजन उसे मथुरा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। घटना को लेकर घायल ऋषभ की मां प्रीती ने वृंदावन पुलिस पर हमलावरों से सांठ गांठ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना की तहरीर लेना तो दूर  कोतवाली पुलिस ने घायल के उपचार को  चिट्ठी मजरूबी देने से भी इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई । पीड़िता प्रीतीलता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आधा दर्जन से अधिक नामजदों के खिलाफ तहरीर दी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More