देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लेखपाल अपनी मांगों को लेकर कामबंद हड़ताल के साथ अडिग
गोवर्धन(सतपाल सिंह)। उपजिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष व तहसील मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद लेखपाल विरोध प्रदर्शन करने से नहीं रूक रहे हैं। लेखपालों के हड़ताल पर जाने से काम-काज ठप्प हो गया है। किसान, विद्यार्थी व अन्य लोग काम के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेखपाल लगातार चार दिन से हड़ताल पर हैं। लेखपालों की मांग वेतन वृद्वि से लेकर शासन से अनेक तरह की सुविधाओं को लेने की है। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के लेखपाल एकजुट हैं। धरना प्रदर्शन करते हुए सभा की अध्यक्षता पुष्पेन्द्र कुमार ने व संचालन भगवान सहाय ने किया। लेखपालों की हड़ताल पर उपजिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार गोवर्धन नागेन्द्र सिंह ने तहसील अध्यक्ष हरिओम गौतम व मंत्री पवन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लेखपालों का कहना है कि शासन के आदेश तक हड़ताल व विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर अरविंद कुमार शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, जगन्ना भारद्वाज, प्रेम सिंह, राधा कृष्ण, योगेश कुमार, धर्मवीर, राजवीर सिंह, सोम सिंह आदि थे।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा