देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
महिलाओं की स्थिति को और मजबूती के लिए प्रयत्नशील है समितिवन महोत्सव अभियान की शुरूआत 51 पौधे लगाकर की गई
मथुरा(सतपाल सिंह)। जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्षा एवं जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की धर्मपत्नी राजलक्ष्मी मिश्र और समिति के सदस्यों ने तहसील सदर के गांव धौरेरा स्थित मयूर संरक्षण केन्द्र में कदम्ब का पौधारोपण कर वन महोत्सव अभियान का शुभारम्भ किया और वन विभाग द्वारा किये जा रहे सौंदर्यीकरण एवं पौधा रोपण पर चर्चा की। साथ ही बताया कि जिला आकांक्षा समिति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि आकांक्षा समिति उन झोपड़ियों में चिराग जलाती है जहां अंधेरे का वास होता है, आकांक्षा समिति ने महिलाओं की स्थिति को और मजबूत बनाने और बेटियों को उनके हक के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए जागरूक करने की पहल की है। आकांक्षा समिति कई वर्षों से कार्यान्वित है एवं हर जिले में अपनी शाखा के अनुरूप कार्य करती है। इसके साथ ही सामान्य जन के कल्याण हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जागरूक करने, कुरीतियों को हटाने का कार्य भी समिति द्वारा किया जा रहा है।
डीएफओ अरविन्द कुमार ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में नीम, समाल, कदम्ब, के पौधे समाप्त होने के कगार पर हैं, जो कि भगवान कृष्ण की लीलाओं से संबंधित पौराणिक पौधे हैं जिन्हें बढ़ावा देकर विभाग निरन्तर प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि वृक्षा रोपण कार्य की शुरूआत आज 51 पौधे लगाकर की गई है, जो कि निरन्तर कार्य चलता रहेगा और 02 हजार पौधे लगाये जायेंगे। इस मौके पर आकांक्षा समिति की सदस्य उप जिलाधिकारी सदर क्रान्तिशेखर सिंह की धर्मपत्नी प्रतिमा सिंह, जे0 दयाल, मनीष दयाल, ह््रदेश गुप्ता, आलोक कुमार, प्रदीप कुमार, मो0 जफर व वन विभाग से इन्चार्ज श्याम सिंह, रेंज ऑफिसर मुकेश मीणा, व डिप्टी रेंजर ओपी शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी पौधा रोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डीएफओ अरविन्द कुमार ने किया।













Related Items
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित
चुनाव आयुक्तों का चयन पीएम,विपक्ष के नेता व देश के CJI की समिति करेगी -सुप्रीम कोर्ट
कुवलिया पीड हाथी वध महोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी गठित