BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग

जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग मथुरा। लेखपालों की हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखानी प्रारंभ कर दी है। प्रशासन ने एस्मा लगाने के बाद 11 लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। मांट के एक लेखपाल की गिरफ्तारी की सूचना पर जिले के लेखपालों में और आक्रोश व्याप्त हो गया है। वे मांगे माने जाने से पहले झुकने को तैयार नहीं है। लेखपाल संघ ने सोमवार से जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। 

बतादें कि ं प्रदेश सरकार द्वारा एस्मा कानून लागू किए जाने के बाद भी लेखपाल संघ लगातार धरना प्रदर्शन पर है। वहीं लेखपालों की चल रही हड़ताल से किसानों  और जनता से जुड़े कामों की समस्याएं ब?ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार के एस्मा कानून लागू करने के बाद भी लेखपाल संघ अपनी हड़ताल खत्म करने का नाम नहीं ले रहा । प्रदेश सरकार के आदेश की अवहेलना के चलते जनपद में  डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने 11 ऐसे लेखपालों को चिन्हित किया है जो बाकी के लेखपालों को गुमराह कर भड़का कर धरना प्रदर्शन करवा रहे हैं। उन 11 लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित कर दिया है कि जो लेखपाल काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें उनकी सेवा से पृथक कर अवगत कराएं। जिला प्रशासन के सख्त रवैया को देखते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों में से आज धरना स्थल पर आधी संख्या में ही लेखपाल पहुंचे। दोपहर को सदर तहसील में धरना दे रहे लेखपालों के यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा। वह जरा भी नहीं डगमगाए उन्होंने नारे बाजी तेज करते हुए न झुकने की बात कही। वे प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अपनी मांगों को लेकर हडताल कर रहे हैं। अपने हक की लड़ाई के लिए गांधीवादी तरीके से लंबे समय तक लड़ाई लड़ने की बात कर रहे थे। लेखपालों का कहना था 11 लोगों के खिलाफ नहीं हम सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाएए हम अपनी गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है।लेकिन हमारी मांगे पूरी हो। लेखपालों का गुस्सा और भड़क गया जब उनके एक साथी नीरज चैधरी जो कि मांट तहसील लेखपाल संघ का महामंत्री है को  पुलिस ने मांट तहसील से गिरफ्तार कर लिया। सभी लेखपाल मांट पहुंच गए वहां हंगामा करते हुए पुलिस से कहा उनको भी गिरफ्तार करो।

इस संबंध में तहसील सदर संघ के अध्यक्ष मोहन स्वरूप् शर्मा व तहसील मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि अभी तक हमारा धरना अलग.अलग तहसीलों मे ंचल रहा था अब सोमवार को प्रांतीय आव्हान पर बड़ा धरना जिला मुख्यालय पर शुरू किया जाएगा। हम न डरेंगे न झुकेंगे हड़ताल तभी खत्म होगी जब उनकी मांगे मानी जाएंगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More