देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नगर पंचायत राया में हुआ बोर्ड की बैठक का आयोजन
मथुरा। राया कस्बे के नगर पंचायत राया में वोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के विकास के लिए कई प्रस्ताव पास कर शासन को भेजे गए। इस दौरान सभासदों ने नगर के विकास के लिए विचार विमर्श किया। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में श्रीमती मनोज शर्मा ने बताया कि जल भराव की समस्या के समाधान के लिए मोटर पम्प की व्यवस्था की जायेगी जहां भी पानी भरता है वहां पर मोटर से पानी को बहार किया जायेगा। दो चलते फिरते टायलेट और प्रमुख मार्गो पर तीन शुलभ शौचालय का निर्माण किया जायेगा। साथ स्ट्रील बाडी के शौचालयों की नियमित सफाई के लिए निर्देश दिए। गंगा नगला मार्ग से हाथरस रोड तक तीन करोड़ की लागत से एक नाले और सीसी मार्ग का निर्माण होगा। जहां भी सड़क और पुलिया टूटी हुयी है उसकी मरम्मत कार्य कराया जायेगा। हाउस टैक्स बसूलने के लिए भी विचार विमर्श किया गया और विद्युत विभाग से कस्बें में लगे विद्युत पोल ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकेन्द्र का भी र्वार्षिक शुल्क वसूल किया जायेगा। पॉलीथिन प्रतिबंध होने के बाद भी पालीथिन का प्रयोग हो रहा है जिसका सख्ती के साथ पालन करते हुए चालान काटे जायेंगे। बैठक में सभासदों ने नगर के विकास के लिए अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, जितेन्द्र चौधरी, अनवार खान, अयूब मास्टर, ओमप्रकाश उपाध्याय, आस मोहम्मद, जाहिद पहलवान, कोमल सिंह चित्तौरिया, विमलेश रानी, रानी वर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
महाशिवरात्रि: अदा शर्मा ने सुनाया शिव तांडव स्तोत्र, भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री