BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर

भाकियू के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते किसान मथुरा(जाहिद सैयद)।  भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज हजारो किसानों ने बिजली, पानी, जैसी तमाम समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर सोमवार प्रदर्शन किया और प्रसाशनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। 

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद के किसान अब सरकार और स्थानीय प्रशासन की निरंकुशता के प्रति आक्रोशित हैं। सोमवार हजारों की संख्या में बिजली घर पर एकत्रित हुए किसानों ने पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंच जमकर प्रदर्शन किया । किसानों के प्रदर्शन को देख कर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के भी हाथ पैर फूल गए और भीड़ को रोकने के लिए भारी संख्या में जिला अधिकारी कार्यालय के गेट पर पुलिसफोर्स तैनात किया गया । लेकिन किसान अपनी समस्याओं से परेशान दिखाई दिए। किसानों का कहना था कि सरकार ने बिजली के बिलों में बढ़ोतरी की है पीने के लिए पानी नहीं है नहर, रजवाहघें की सपफाई न होने के चलते धान की रोपाई करने के लिए टैल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है किसान का शोषण किया जा रहा है । इस तरह की मांगों को लेकर किसान नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा और जमकर नारेबाजी की। किसान नेता राजकुमार तोमर का कहना था कि वह कई बार ऐसी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन आश्वासन ही मिलता है । अब सरकार नहीं जागी तो आर पार की लड़ाई किसान लड़ेगा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More