BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टैम्पो चलाकर करता था जीवन यापन

मथुरा(सतपाल सिंह)। आगरा के युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या मथुरा(सतपाल सिंह)। आगरा के थाना सैंया के क्षेत्र गरसाना के मूल निवासी योगेंद्र पुत्र गोपाल ने कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के गांव अल्हैपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। योगेंद्र गांव में कमरा लेकर रह रहा था और टेंपो चलाकर जीवन यापन कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की सुबह थाना वृन्दावन की पुलिसचौकी जैंत क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित प्रकाश ढाबा छटीकरा की बगल में अल्हैपुर निवासी रमेश चंद्र पांचिया की प्लॉट में योगेंद्र पुत्र गोपाल उर्फ नरसिंह 24 वर्ष निवासी गडसाना थाना सईंया आगरा संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना पड़ोसी केदार पुत्र रामनारायण ने डायल 100 व जैंत पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी जैंत राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतक ऑटो चलाकर भरण पोषण करता था और इसी प्लॉट में रहकर गुजारा कर रहा था। उसका शव दीवार में लगे एक डंडे पर गमछे से लटका मिला है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद घटना की सत्यता मालूम होगी। उसी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More