BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

15 लाख के गांजे सहित तीन गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी पत्रकारों को जानकारी देते हुए मथुरा(सतपाल सिंह)।  जिले की स्वाट एवं फरह पुलिस टीम ने बीतीरात तीन गांजा तस्करों को 15 लाख के गांजे सहित गिरफ्तार कर आज पुलिस लाइन में पेश करते हुए जेल भिजवाया है। पुलिस के अनुसार रात उन्होंने एक मकान में छापा मारते हुए वहां से 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया तथा मौके से तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है जबकि दो लोग भागने में सफल रहे।  
पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि फरह के गांव शेरसा निवासी गोविंद के यहां अवैध गांजे का कारोबार होता है। छापा मारने पर वहां से काफी गांजे की बरामदगी हो सकती है। सूचना मिलते ही इस घटना की जानकारी सीओ रिफाइनरी को दी। उनके नेतृत्व में फरह थाना प्रभारी आजाद पाल की टीम व स्वाट टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देख युवक भागने लगे। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया और दो युवक भागने में सफल रहे। पुलिस ने युवकों के पास से 4300 रुपये व तीन मोबाइल बरामद किए। उसके बाद जब घर की तलाशी ली गई तो भूसे के नीचे दबे आठ बोरे गांजे के बरामद हुए। प्रत्येक बोरे में 25 किलो गांजा था। पकड़े गए गांजे की कीमत 15 लाख रुपये बताई गई। पूछताछ में पकड़े युवकों ने अपने नाम वीरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी पिलुआ फरह, उदय सिंह पुत्र नेतराम निवासी जुनसुटी हाईवे, राजू पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम भाहई रिफाइनरी बताए। उन्होंने अपने फरार साथियों के नाम गोविंद निवासी शेरसा फरह, ओमप्रकाश वर्मा निवासी दयाल बाग आगरा बताया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More