देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस ने कराया राष्ट्रीय पक्षी मोर इलाजदूसरे दिन पुलिस चैकी पहुंची वन विभाग की टीम को सौंपा मोर
सौंख(अनिल कुमार)। अक्सर लोग कहते है कि पुलिस वाले किसी का दुःख दर्द नही समझते। पुलिस के प्रति लोगों का यह नजरिया आम है। वही सौंख पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पक्षी को जान से बचाने पर कस्बावासियों ने पुलिस को सराहना कर रहे है।
शनिवार को मथुरा-सौंख मार्ग स्थित गांव पाली डूगरा के समीप एक कुत्ते ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर दिया। जिससें राष्ट्रीय पक्षी मोर बुरी तरह से घायल हो गया। तभी पुलिस गस्त के लिये जा रहे सौंख चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को घायल अवस्था में देखा। तो गाड़ी को रोककर मोर को गाड़ी में रखकर कस्बा के पशु चिकित्सालय पर उपचार कराया। इसके बाद चैकी प्रभारी अमित कुमार चैहान राष्ट्रीय पक्षी मोर को अपने साथ पुलिस चैकी ले आये। उसकी दवाई और दना चुगने का अपने पैसे से इंतजाम किया। इससंें राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बच गई। और पुरी तरह होश में आ गाया। पुलिस चैकी में तैनात कांस्टेबल राकेश बाबू, संतोष कुमार ने देर रात तक उसकी देखभाल की। और रविवार को सुबह वन विभाग की टीम को पुलिस कांस्टेबलों ने सौंप दिया। इसे लेकर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पक्षी के उपचार की प्रंशसा कस्बा में तमाम स्थानों पर है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा