देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(पवन शर्मा)। राया बल्देव रोड स्थित सौंख खेड़ा नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान कराने की कोशिश भी की गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
राया थाना क्षेत्र अंतर्गत राया बल्देव रोड स्थित सौंख खेड़ा नहर में रविवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का तैरता शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार शव कई दिन पुराना है। यह गल, सड़ गया है। इसकी उम्र 40 वर्ष बताई गई। यह कहीं से बहकर आया है। इसकी पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
दिल्ली में युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 लोग गिरफ्तार