BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना हाइवे क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने जा रही महिला को थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आत्महत्या करने से बचा लिया। जब थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक को उसकी तंगी का पता चला तो मानवता दिखाते हुए उसकी मदद की और कहा कि जब भी कोई जरूरत हो, वे हमेशा मदद को तैयार है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे में तैनात उपनिरीक्षक रुची त्यागी क्षेत्र में थी तभी उनकी नजर उस महिला पर पड़ी जो आत्महत्या करने के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए खड़ी थी। महिला दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर उसे रेलवे ट्रैक से खींच लिया और थाने लेकर आ गई। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसके पति शैलेन्द्र गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ड्यूटी टाइम में सोते हुए मिलने के कारण उनकी नौकरी छूट गई। इससे आये दिन घर में क्लेश रहता था। बेरोजगारी के चलते घर के खर्चे और बच्चों की फीस जमा नही हो पाई थी। महिला के बताए अनुसार थानाध्यक्ष महिला को उसके घर महेन्द्र नगर लेकर पहुंचे। वहां पूरी जानकारी प्राप्त की महिला के दो बच्चे हैं एक छटवीं में और छोटा चौथी कक्षा में पड़ते हैं। महिला को उसकी सास और पति के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार की मजबूरी देखी तो थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक उनकी आर्थिक मदद करने से खुद को रोक नही पाये। उन्होंने अपनी तरफ  नगद धनराशि देकर उनकी सहायता की, जिसे सभी लोग तारीफ करते नजर आये।

Read More

मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन में बीती रात डीग लौट रही कार में एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी ।घटना में कार में सवार दो लोगो की मौत हो गयी। वही एक अन्य घायल हो गया।डीग गोवर्धन रोड पर रात एक बजे भीषण हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की इण्डिगो कार को डीग जाते समय नगला गांठौली पर एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में कार में  सवार दो लोगो की मौत हो गयी वही तीसरा युवक घायल हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन के डीग गोवर्धन रोड पर बीतीरात एक बजे दो कारों की आपस में भिड़त हो गई। जिसमें एक कार में सवार गोविन्द नगर चौमुंडा कॉलौनी निवासी 40 वर्षीय परशुराम उर्फ पवन शर्मा पुत्र शिवशंकर एवं पलवल हरियाणा के गांव पुलैना निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र अमीचंद की मौत हो गई। जबकि उसमें सवार मदन उर्फ बंटी पुत्र रामदत्त निवासी पुलैना पलवल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। गोवर्धन थानाध्यक्ष संसार सिंह राठी ने बताया कि मृतक प्रमोद के भाई दिनेश शर्मा ने फरार कार चालक एचआर 29 एजे 5631 के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Read More

मथुरा(केके पाठक)। थाना जमुनापार क्षेत्र के गौसना के समीप आज सुबह तड़के एक बैंक मैनेजर से बुलैरों में सवार बदमाशों ने 42 हजार एवं मोबाइल सहित सोने की अंगूठी लूटकर ले गए। लुटा पिटा पीड़ित ने इलाका पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर ले जांच शुरू कर दी है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जमुनापार के गुरूवार तड़के राया रोड पर जहा अज्ञात बुलेरो सवारों ने सवारी से की गन पॉइंट पर लूट दरअसल हाथरस निवासी बैंक मैनेजर ए पी गौतम मथुरा सदर के कृष्णा पुरी तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे तभी एक बुलेरो जीप आई और हाथरस की सवारी बैठने के लिए बोला मगर गाड़ी में पहले से लोग मौजूद थे तो गौतम गाड़ी में हाथरस जाने के लिए बैठ गए जैसे ही गाड़ी मथुरा से लगभग 5 किलो मीटर चली होगी अज्ञात लुटेरों ने अपना काम शुरू कर दिया और गौतम के कनपटी पर गन रखकर सब सामान देने को कहा मगर गौतम ने विरोध किया तो उससे मारपीट शुरू कर दी और जो सामान था जबरदस्ती लूट लिया जिसमे 42000 रुपये नगद और मोबाइल एक सोने की चैन लूट ली और गाड़ी से उतारकर फरार हो गए नीचे उतरकर गौतम ने शोर मचाया तो लोग इकठे हो गए मगर जब तक गाड़ी लेकर लुटेरे फरार हो गए। गौतम ने थाना जमुनापार में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित एपी गौतम ने बताया कि  एक बोलेरो मिल गई, जिसमें बैठकर वह हाथरस अपने बच्चों की फीस जमा करने जा रहे थे। बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। राया रोड पर गौसना से आगे चलते ही चालक ने राधे कोल्ड स्टोरेज के बराबर सिहोरा की ओर जाने वाले मार्ग पर गाड़ी मोड़ दी। वहां बोलेरो में सवार बदमाशों ने असलाह से धमका कर 42 हजार रुपये, मोबाइल, अंगूठी लूट ली और बोलेरो को भगा ले गए। 

Read More

चोरी की घटना के विरोध में दुकानदारों ने किया प्रदर्शन मथुरा(सतपाल सिंह)। राया थाना क्षेत्र में रात्रि के दौरान नवीन उपमण्डी स्थल पर चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर लाखों रूपयें की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोष फैल गया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया और चोरी की घटना का शीर्घ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। मथुरा रोड़ स्थित नवीन मण्डी स्थल राया निवासी देवेन्द्र सिंह की अम्बे ट्रेडिंग कम्पनी की दुकान का ताला तोड़ कर 12 हजार, एलईडी, प्रिंटर इनवेटर बैट्री ले गए वहीं थोड़ी दूरी पर स्थित राया निवासी सुनील गर्ग की मनीश ट्रेडिंग कम्पनी से तीन लाख 58 हजार रूपयें कम्प्यूटर, एलईडी, बैट्री इनवेटर आदि सामान चोरी कर ले गए। तीसरी घटना मथुरा निवासी विशाल गोयल की विशाल ट्रेडिंग कम्पनी से हुयी यहां से भी दुकान का ताला तोड़ कर बैट्री इनवेटर, एलईडी आदि सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने आए दुकानदारों को हुयी तो आक्रोष फैल गया और अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मण्डी गेट पर बैठ गए और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जलभराव रहता है कोई समस्याओं पर ध्यान देने वाला नहीं है, जिसके कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर राकेश कुमार थाना प्रभारी यमुनापार प्रदीप कुमार मयफोर्स के मण्डी स्थल पर पहुंच गए और दुकानदारों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया। घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना यमुनापार में मुकदमा दर्ज करा दिया है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वह आन्दोलन करेगें। 

Read More

मानसी गंगा मुकुट मुखारविंद मन्दिर पर दुग्धाभिषेक मथुरा(पवन शर्मा)। गोवर्धन में एनजीटी न्यायालय द्वारा नियुक्त किये गये कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने गुरूवार को गोवर्धन पहुच कर परिक्रमा का जायजा लिया। विकास से जुडे सभी महकमो के अधिकारियो के साथ रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आनंद वर्धन शुक्ला सबसे पहले मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर पहुचे।जहा दुग्धाभिषेक किया तथा मानसी गंगा की पूजा की। इसके बाद मानसी गंगा के सौन्दर्यीकरण व उसके जल संशोधन के बारे में जानकारी ली। एन जी टी द्वारा नियुक्त कमिश्नर आनंद वर्धन शुक्ला ने बडी परिक्रमा मार्ग स्थित राजस्थान वार्डर पर पहुचे जहा राजस्थान के अधिकारियो से विकास व एन जी टी के 17 विन्दुओ के अनुरूप कार्य पर चर्चा की। साथ ही कच्चे परिक्रमा मार्ग के संरक्षण की बात कही। इसके बाद पूछरी का लौठा व श्री नाथ जी के प्राचीन मंदिर के दर्शन किये।इसी दौरान पूर्व में राजस्थान सरकार द्वारा कच्चे परिक्रमा में गिरिराज पर्वत की शिलाये क्षतिग्रस्त कर बनाये जा रहे स्वागत गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया।जतीपुरा मुखारबिंद मंदिर पर चढने वाले दुग्ध व इसके निस्तारण पर चर्चा की। तथा राधाकुण्ड कृष्ण कुण्ड पर भी पहुचे।विनानी गैस्ट हाउस में अधीनस्थ विभागीय अधिकारियो के साथ मीटिंग कर कमिश्नर शुक्ला ने पत्रकारो से कहा कि एन जी टी ने एक याचिका पर गिरिराज तलहटी में विकास के लिये 17 विन्दुओ की गाइड लाइन दी थी। तथा तलहटी मै उसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश भी दिये थे। शुक्ला ने कहा कि अभी वह निरीक्षण कर कर रहे है। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। एस टी पी की स्थिति सुधारनी है। सर्विस रोड बनना है।हरियाली आच्छादित करनी है।अतिक्रमण भी हटने है।वह अपनी रिपोर्ट 17 जुलाई के बाद पुनः होने वाले निरीक्षण व विभाग वार समीक्षा उपरांत एनजीटी न्यायालय में पेश करेगे।इस अवसर पर एडीएम वित्त रविन्द्र कुमार,एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला,डीएफओ अरविन्द कुमार ,अधिशासी अभियंता पीडब्लू डीएस के वर्मा , एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह , सीओ जगदीश कालीरमन , रैंज फारेस्ट आफीसर डीपी सिंह , ईओ गोवर्धन अजय कुमार यादव गोवर्धन इस्पेक्टर संसार सिंह राठी।सहित विप्रा के अधिकारी व विभागवार अधिवक्ता साथ रहे।

Read More

पुलिस चौकी निर्माण से बन्द हुये रास्ते को लेकर व्यापारियो का काम हुआ ठप्प मथुरा(सतपाल सिंह)। कान्हा की नगरी मथुरा मे श्री कृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले रास्ते को प्रसाशन द्वारा बन्द किये जाने को लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान के व्यापारियो ने प्रसाशन के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन किया और व्यापारियो ने अपनी अपनी दुकानो को बन्द कर प्रसाशन के खिलाफ नारेवाजी भी की भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले मार्ग को बन्द करने के विरोध मे व्यापारियो मे खासा आका्रेश था पिछले करीब डेढ माह से इस मार्ग के प्रवेश मार्ग पर वाहनो के प्रवेश पर प्रसाशन द्वारा रोक लगा दी गयी थी जिससे श्री कृष्ण जन्मस्थान के आसपास बनी दुकानो के मालिको को खासी दिक्कतो का सामना करना पड रहा था दुकानदारो का कहना है कि वाहना के प्रवेश पर रोक लगाने से उनके व्यपार मे काफी मंदी आयी है और लोग दुकानो तक नही पहुच पा रहे है। ऐसे मे व्यापारियो को खासा नुकसान हो रहा है। इस बात की शिकायत के लिये उन्होने कई अधिकारियो से मुलाकात की और प्रवेश मार्ग पर वाहनो के आवागमन को दोवारा से प्रारम्भ करने की बात भी कही लेकिन प्रसाशन द्वारा व्यापारियो की बात को कोई तबजजो नही दिया गया और प्रवेश मार्ग को दोवारा से प्रारम्भ नही किया। इस बात से नाराज व्यापारियो ने जन्मस्थान के आसपास के इलाके को बन्द कर दिया और अपनी अपनी दुकानो को खोलने से भी मना कर दिया गया दुकानो को बन्द करने के बाद व्यापारी जन्मस्थान के मैन गेट के सामने धरने पर बैठ गये और प्रर्दशन करने लगे व्यापारियो का कहना है कि जब तक इस मार्ग को खोला नही जायेगा तव तक यह धरना जारी रहेगा प्रर्दशन की सूचना पाकर पुलिस और प्रसाशन के अधिकारी मौके पर पहुच गये और उन्होने प्रर्दशन कर रहे व्यापारियो को समझाने की कोशिश की लेकिन नाराज व्यापारी किसी की कोई भी बात सुनने को तैयार नही थे। वही व्यापारियो ने प्रसाशन को आगामी चेतावनी देते हुये कहा कि उन व्यापारियो की दुकान सन 1984 से वहा स्थित है प्रसाशन के लोग उनकी सुरक्षा के नाम पर तभी से व्यापारियो का उत्पीडन करते हुये आ रहे है व्यापारियो का कहना है कि उनके रास्ते मे प्रसाशन द्वारा पुलिस चौकी बनायी जा रही है जिसको लेकर यहा आने जाने वाले राहगीरो के लिये रास्तो को बन्द कर दिया गया है जिसका सीधा साधा असर उनके व्यापार पर पड रहा है व्यापारियो का कहना है कि अगर तत्काल प्रभाव से पुलिस चौकी के निर्माण को बन्द नही किया गया और रास्ते को नही खोला गया तो व्यापारियो आगे उग्र प्रर्दशन करने के लिये बाध्य होगा

Read More

मेयर ने किया इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास वृंदावन(जहीर आलम)। मथुरा वृंदावन नगर के वार्ड संख्या 41 में शुक्रवार को लगभग 70 मीटर  इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास  मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु एंव पार्षद पवन यादव के द्वारा  विधि विधान पूर्वक नारियल फोड़ कर किया। तराश मंदिर क्षेत्र में पिछले काफी समय से जर्जर पड़े मार्ग पर लगभग 14 लाख रु की लागत से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य किया गया। मथुरा वृन्दावन नगर निगम के  मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि सम्पूर्ण नगर में अच्छी सड़कें एव सफाई को लेकर नगर निगम कटिबद्ध है। जल्द ही बिना भेदभाव के नगर के अन्य वार्डो में विकास कार्य शुरू कराये जायँगे। वही क्षेत्रीय पार्षद पवन यादव ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वह कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। सम्पूर्ण वार्ड का विकास उनकी प्रथमिकता में है। जल्दी ही वार्ड के अन्य मार्गो का निरीक्षण करा कर विकास कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद राधा कृष्ण पाठक, जय शर्मा, कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता,  संयुक्त नगर आयुक्त संजीव कुमार तिवारी, वैभव अग्रवाल, मुन्ना लाल निषाद, लीलाधर सिंह, प्रकश बघेल, अशोक, आनंद भरद्वाज, गोपाल यादव , आदि मौजूद रहे।

Read More

मथुरा वृंदावन नगर निगम एवं वृंदावन बाल विकास परिषद संयुक्त तत्वाधान में विचार गोष्ठी आयोजित     15 जुलाई को पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान से पूर्व नगर वासियों में जगाई जागरूकता की अलख   वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के द्वारा श्री वृन्दावन वाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पालिथिन मुक्त वृंदावन बनाने की दिशा में नगर के एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों एव समाजसेवियों के द्वारा  एक विचार गोष्ठी का आयोजन विद्यापीठ चौराहा स्थित एक भवन में  किया गया। जिसमें वृन्दावन को पालिथिन मुक्त बनाने के साथ देश में चल रही स्वच्छता मुहिम को सफल करने के लिए भी  प्रधानाचार्यो से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महापौर मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि आज योगी सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान और पालिथिन प्रतिबंधित की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम मथुरा वृन्दावन धरातल पर उतरकर मथुरा वृन्दावन के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। पाषर्द राधाकृष्ण पाठक एवं संयुक्त आयुक्त सतेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि स्वच्छता और पालिथिन प्रतिबंधित का अभियान आम जन के बिना सम्भव नहीं है। कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि जब अभियान में शिक्षा के मन्दिर भी सहयोगी बन जाए तो हमारी मुहिम शत प्रतिशत सफल होगी  इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ देव प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता को लेकर वृन्दावन का बच्चा बच्चा नगर निगम प्रसासन के साथ है। बाल विकास परिषद के संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय एवं मृदुलकान्त शास्त्री ने कहा कि पालिथिन मुक्त वृन्दावन की परिकल्पना तभी साकार होगी जब इस अभियान में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सब सहभागी बने। बैठक में  नगर को  पॉलिथीन मुक्त वृंदावन के साथ-साथ  खुले में शौच  एवं अतिक्रमण मुक्त  करने को भी लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर श्री गोपाल वाशिष्ठ, डोरीलाल शर्मा, ब्रजकिशोर त्रिपाठी ,पार्षद वैभव अग्रवाल, रशिक वल्लभ, ठा लीलाधर सिंह, हेमंत भारती ,अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, राजेंद्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भगवान दास शर्मा, रविकांत गौतम , राकेश माहेश्वरी आदि उपस्तिथ रहे।

Read More

 वृंदावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत छटीकरा रोड स्थित अक्षय पात्र के समीप ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर जा रहे किसान और उसके नौकर को कार सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। हमले का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी रोहतान सिंह का अपने भतीजे छटीकरा के प्रधान लोकेंद्र सिंह से अक्षय पात्र के सामने स्थित जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल आ रहा है। गुरुवार की शाम  रोहतान सिंह अपने नौकर वीरेंद्र के साथ अक्षय पात्र के समीप अपने खेत जोतकर ट्रैक्टर से छटीकरा की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आई स्विफ्ट कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवारों ने रोहतान व उसके नौकर पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंक डालें। जिसमे  रोहतान को  दाएं हाथ और जांघ में गोली लगी है। वही नोकर वीरेंद्र को भी पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देकर हमलावरों ने छटीकरा की ओर दौड़ लगा दी लेकिन हड़बड़ाहट में कार डिवाइडर से जा टकराई। और हमलावर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपत रोहतान व वीरेंद्र को नयति अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर वृन्दावन पुलिस के साथ  एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं सीओ सदर राकेश सिंह भी  मौके पर पहुंच गये। पुलिस क्रेन बुलाकर डिवाइडर से टकराई कार को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। घटना को लेकर घायल रोहतान के पुत्र राहुल ने ग्राम प्रधान लोकेंद्र एवं उस भाई वीरेंद्र उर्फ मठरी, सत्येंद्र उर्फ सोनू के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया है । फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार ने घटना के सम्बंध में बताया कि घायल रोशन का अपने भतीजे ग्राम प्रधान लोकेंद्र के बीच जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर यह घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी वहीं दूसरी ओर आरोपी ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह ने खुद को महाराष्ट्र में होना बताया है।

Read More

मथुरा(केके पाठक)। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान वि.वि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के कृषि विज्ञान केन्द्र के तत्वाधान में कुलपति प्रोफेसर के.एम.एल पाठक के दिशा निर्देशन में बुधवार को फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर जनपद के कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल अवशेष प्रबंधन के बेहतर उपाय समझाते हुए लाभ एवं फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण में प्रसार कर्मियों ने बढ चढ कर भाग लिया।  कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एस.के मिश्रा ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों द्वारा खरीफ में धान, रबी में गेहूं फसल अवशेषों को कदापि न जलाएं दें, उन्हें समझाएं कि ऐसा करने से मृदा के अंदर लाभदायक सूक्ष्म जीवाणु व मित्र कीट मर जाते हैं जिससे जमीन कमजोर होती है। उन्होंने धान काटकर हैप्पी सीडर से बिना जुताई के सीधी गेहूं बुवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इससे खेत की तैयारी में धन व समय दोनो की बचत होगी। केन्द्र को जल्द हैप्पीसीडर प्राप्त होने वाला है जिससे खेतों के फसल अवशेष जीवांश में तब्दील हों जायेंगे। उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार ने कहा कि फसल अवशेष जलाने की परंपरा जनपद के कुछ इलाकों में ज्यादा प्रचलित हैं जो किसानों के लिए बहुत घातक है। उस क्षेत्र में सघनता से कार्य किया जाए। सभी प्रसार कार्यकर्ता इस कार्य में कतई लापरवाही न बरतें । कृषि विज्ञान केन्द्र व कृषि विभाग मिलकर इस पर जनपद में कार्य करेगा। फसल अवशेष से खाद बनाने के फायदे किसानों को समझाएं तो ऐसा किसान कभी नहीं करेंगे।  साथ ही ऐसा करने पर  जुर्माना के प्रावधान की जानकारी भी उन्हें दें। डा. नीलम एस चैहान ने घरेलू अवशेष प्रबंधन के विषय में जानकारी दी।  डा. बी.एल यादव ने कहा कि फसल अवशेषों से  जानवरों के लिए भूसा, चारा तैयार करें, तत्पश्चात शेष बचे अवशेषों को खेत में मिलाएं। तथा गाय व भैंस के गोबर से उपले न बनाकर उसकी खाद बनाकर खेतों में डालें जिससे मृदा की शक्ति में काफी बढोत्तरी होगी। डा. ब्रजमोहन ने कहा कि सब्जियों वाली फसलों के अवशेषों को भी किसान इधर उधर न  फेंककर खेतों में ही उनको सडाकर खाद तैयार करें। जिससे जमीन में जीवांश पदार्थो की मात्रा में बढोत्तरी होगी। डा. रविन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि फसल अवशेषों को खेत में सडाए।ं कभी आग न लगाएं, बल्कि अवशेषों को नाडेप कम्पोस्ट, वर्मीकम्पोस्ट व खेत के कोने पर आवश्यकतानुसार गढढा खोदकर खाद बनाएं और खेतों में मिलाएं। जिससे खेत की उर्वरा शक्ति के साथ-साथ मृदा का भौतिक, रासायनिक एवं जैविक संगठन सुदृढ होगा। खेत में पर्याप्त मात्रा में जीवाशं में बढोत्तरी होगी तथा उत्पादन भी बढेगा। साथ ही उन्होंने ने फसल अवशेष में प्रयोग होने वाली मशीनों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। फसल अवशेष से संबधित फिल्म भी दिखाई गई।   कार्यक्रम में जनपद के सभी कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया।   

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस अपराधियों पर अपना शिकंजा कस रही है। इसी के चलते आज पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हांसिल की। जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश भर में पुलिस सतर्क है। ऐसे बदमाशों को चुन-चुनकर जेल में ठूंसा जा रहा है, जो गैंगवार में शामिल रहे हैं।  17 जनवरी 2015 को मथुरा जेल में हुए गैंगवार में शामिल रहे दो कुख्यात  बदमाशों गोपाल उर्फ गणेश यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी सुभाष इंटर कॉलेज के पास अवागढ़ हाउस कंपूघाट मथुरा तथा राकेश चौधरी पुत्र बीरी सिंह निवासी भूतिया पानीगांव थाना यमुनापार पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर हाथरस के राजेश टौंटा और मथुरा के मावी गैंग के बीच मथुरा जेल में हुए गैंगवार में शामिल थे। इस  घटना में एक बंदी की जेल में ही मौत हो गई थी, जबकि राजेश टौंटा को आगरा ले जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग फरह के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत में मौत के घाट उतार दिया था। ये दोनों बदमाश इस समय जमानत पर चल रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 वोर और 5 कारतूस, एक तमंचा 315 वोर और 5 कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।  एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि यह पूरा गैंग है, इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। जिन मामलों में इन्हें जमानत मिली उसे निरस्त करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र लगाया जाएगा। गैंग के दूसरे साथियों पर भी नजर रखी जा रही है।    बुझी नहीं मावी-टौंटा गैंगवार की आग   राजेश टौंटा और ब्रजेश मावी गैंग के बीच चल रही दुश्मनी की आग अभी बुझी नहीं है। इस गैंग के बीच एक और गैंगवार हो सकता है। इसका इनपुट पुलिस को मिल रहा था। इन दोनों गैंग के साथी अभी भी प्रदेश की कई जेलों में हैं। बागपत जेल गैंगवार के बाद यूपी पुलिस ने ऐसे सभी गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो गैंगवार की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 

Read More

मथुरा(सतपाल सिंह)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा सभी जिलाधिकारियों से वार्ता कर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द ने बताया कि पूरे मथुरा को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से अभियान शुरू किया जायेगा, जिसके तहत पहला चरण 15 जुलाई से शुरू किया जायेगा। एडीएम ने बताया कि स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा जीवन के लिए पुनीत कार्य में सभी की जनसहभागिता जरूरी है। इस कार्य में सभी महत्वपूर्ण विभागों को सम्मिलित किया गया है, जिसमें स्थानीय निकाय, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य सुरक्षा, वन, चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त पर्यावरण प्रेमियों, एनजीओ, मण्डी, आश्रम, होटल, धर्मशाला संचालकों की संयुक्त बैठक करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्लास्टिक पॉलीथिन, गिलास, पत्तल के स्थान पर ईको फ्रेण्डली कागज के बैग, मिट्टी के कुल्लड़ जैसे विकल्पों को उपयोग किया जायेगा। जिसमें पर्यावरण प्रेमियों को भी आमंत्रित किया जायेगा।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा वार्ता कर तीर्थ स्थल घोषित होने के साथ ही पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए भी अपेक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि मथुरा को पॉलीथिन मुक्त कराने के लिए पहले प्लास्टिक कैरीबैग पर प्रतिबन्ध लगाया जायेगा। इसलिए आम जनता बाजार से सामान खरीदने के लिए कपड़े/जूट का थैला लेकर निकलें। उन्होंने बताया कि पहले अनुरोध किया जायेगा, बाद में जुर्माना भी लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के प्रयोग होने पर सामान्य रूप से नाले-नालियों में फैंक दिये जाते हैं जिससे सीवर चैक की गम्भीर समस्या पैदा हो जाती है। इस गम्भीर समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा विशेष अभियान चलाये जायेंगे, जिससे इसके उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया जा सके। अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर जिन लाभार्थियों का चयन किया गया है उसके पश्चात भी जो पात्र व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित होने से वंचित रह गये हैं उन्हें भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अवश्य मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक वृक्षारोपण का लक्ष्य 07 लाख 18 हजार निर्धारित किया गया है। लखनऊ में 29 जुलाई को इन्वेस्टर सम्मिट होने के दौरान जनपद स्तर पर अपरान्ह में उद्यमियों के साथ बैठक करायी जायेगी, जिसमें प्रोग्राम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More