देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के दिशा निर्देशन में पुलिस अपराधियों पर अपना शिकंजा कस रही है। इसी के चलते आज पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हांसिल की। जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश भर में पुलिस सतर्क है। ऐसे बदमाशों को चुन-चुनकर जेल में ठूंसा जा रहा है, जो गैंगवार में शामिल रहे हैं।
17 जनवरी 2015 को मथुरा जेल में हुए गैंगवार में शामिल रहे दो कुख्यात बदमाशों गोपाल उर्फ गणेश यादव पुत्र गोविन्द यादव निवासी सुभाष इंटर कॉलेज के पास अवागढ़ हाउस कंपूघाट मथुरा तथा राकेश चौधरी पुत्र बीरी सिंह निवासी भूतिया पानीगांव थाना यमुनापार पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर हाथरस के राजेश टौंटा और मथुरा के मावी गैंग के बीच मथुरा जेल में हुए गैंगवार में शामिल थे। इस घटना में एक बंदी की जेल में ही मौत हो गई थी, जबकि राजेश टौंटा को आगरा ले जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग फरह के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पुलिस हिरासत में मौत के घाट उतार दिया था। ये दोनों बदमाश इस समय जमानत पर चल रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल 32 वोर और 5 कारतूस, एक तमंचा 315 वोर और 5 कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि यह पूरा गैंग है, इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की जाएगी। जिन मामलों में इन्हें जमानत मिली उसे निरस्त करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र लगाया जाएगा। गैंग के दूसरे साथियों पर भी नजर रखी जा रही है।
बुझी नहीं मावी-टौंटा गैंगवार की आग
राजेश टौंटा और ब्रजेश मावी गैंग के बीच चल रही दुश्मनी की आग अभी बुझी नहीं है। इस गैंग के बीच एक और गैंगवार हो सकता है। इसका इनपुट पुलिस को मिल रहा था। इन दोनों गैंग के साथी अभी भी प्रदेश की कई जेलों में हैं। बागपत जेल गैंगवार के बाद यूपी पुलिस ने ऐसे सभी गैंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो गैंगवार की वारदात को अंजाम दे सकते हैं।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल