देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना हाइवे क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने जा रही महिला को थाने पर तैनात महिला उपनिरीक्षक ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आत्महत्या करने से बचा लिया। जब थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक को उसकी तंगी का पता चला तो मानवता दिखाते हुए उसकी मदद की और कहा कि जब भी कोई जरूरत हो, वे हमेशा मदद को तैयार है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाइवे में तैनात उपनिरीक्षक रुची त्यागी क्षेत्र में थी तभी उनकी नजर उस महिला पर पड़ी जो आत्महत्या करने के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के लिए खड़ी थी। महिला दरोगा ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर उसे रेलवे ट्रैक से खींच लिया और थाने लेकर आ गई। पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसके पति शैलेन्द्र गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ड्यूटी टाइम में सोते हुए मिलने के कारण उनकी नौकरी छूट गई। इससे आये दिन घर में क्लेश रहता था।
बेरोजगारी के चलते घर के खर्चे और बच्चों की फीस जमा नही हो पाई थी। महिला के बताए अनुसार थानाध्यक्ष महिला को उसके घर महेन्द्र नगर लेकर पहुंचे। वहां पूरी जानकारी प्राप्त की महिला के दो बच्चे हैं एक छटवीं में और छोटा चौथी कक्षा में पड़ते हैं। महिला को उसकी सास और पति के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार की मजबूरी देखी तो थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह मलिक उनकी आर्थिक मदद करने से खुद को रोक नही पाये। उन्होंने अपनी तरफ नगद धनराशि देकर उनकी सहायता की, जिसे सभी लोग तारीफ करते नजर आये।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन