देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस चौकी निर्माण से बन्द हुये रास्ते को लेकर व्यापारियो का काम हुआ ठप्प
मथुरा(सतपाल सिंह)। कान्हा की नगरी मथुरा मे श्री कृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले रास्ते को प्रसाशन द्वारा बन्द किये जाने को लेकर श्री कृष्ण जन्मस्थान के व्यापारियो ने प्रसाशन के खिलाफ जमकर विरोध प्रर्दशन किया और व्यापारियो ने अपनी अपनी दुकानो को बन्द कर प्रसाशन के खिलाफ नारेवाजी भी की
भगवान श्री कृष्ण जन्मस्थान को जाने वाले मार्ग को बन्द करने के विरोध मे व्यापारियो मे खासा आका्रेश था पिछले करीब डेढ माह से इस मार्ग के प्रवेश मार्ग पर वाहनो के प्रवेश पर प्रसाशन द्वारा रोक लगा दी गयी थी जिससे श्री कृष्ण जन्मस्थान के आसपास बनी दुकानो के मालिको को खासी दिक्कतो का सामना करना पड रहा था दुकानदारो का कहना है कि वाहना के प्रवेश पर रोक लगाने से उनके व्यपार मे काफी मंदी आयी है और लोग दुकानो तक नही पहुच पा रहे है। ऐसे मे व्यापारियो को खासा नुकसान हो रहा है। इस बात की शिकायत के लिये उन्होने कई अधिकारियो से मुलाकात की और प्रवेश मार्ग पर वाहनो के आवागमन को दोवारा से प्रारम्भ करने की बात भी कही लेकिन प्रसाशन द्वारा व्यापारियो की बात को कोई तबजजो नही दिया गया और प्रवेश मार्ग को दोवारा से प्रारम्भ नही किया। इस बात से नाराज व्यापारियो ने जन्मस्थान के आसपास के इलाके को बन्द कर दिया और अपनी अपनी दुकानो को खोलने से भी मना कर दिया गया दुकानो को बन्द करने के बाद व्यापारी जन्मस्थान के मैन गेट के सामने धरने पर बैठ गये और प्रर्दशन करने लगे व्यापारियो का कहना है कि जब तक इस मार्ग को खोला नही जायेगा तव तक यह धरना जारी रहेगा प्रर्दशन की सूचना पाकर पुलिस और प्रसाशन के अधिकारी मौके पर पहुच गये और उन्होने प्रर्दशन कर रहे व्यापारियो को
समझाने की कोशिश की लेकिन नाराज व्यापारी किसी की कोई भी बात सुनने को तैयार नही थे। वही व्यापारियो ने प्रसाशन को आगामी चेतावनी देते हुये कहा कि उन व्यापारियो की दुकान सन 1984 से वहा स्थित है प्रसाशन के लोग उनकी सुरक्षा के नाम पर तभी से व्यापारियो का उत्पीडन करते हुये आ रहे है व्यापारियो का कहना है कि उनके रास्ते मे प्रसाशन द्वारा पुलिस चौकी बनायी जा रही है जिसको लेकर यहा आने जाने वाले राहगीरो के लिये रास्तो को बन्द कर दिया गया है जिसका सीधा साधा असर उनके व्यापार पर पड रहा है व्यापारियो का कहना है कि अगर तत्काल प्रभाव से पुलिस चौकी के निर्माण को बन्द नही किया गया और रास्ते को नही खोला गया तो व्यापारियो आगे उग्र प्रर्दशन करने के लिये बाध्य होगा













Related Items
मंदिर मस्जिद विवादः श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने रखा अपना मत
लाइट एंड साउंड इफेक्ट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लीलाओं का होगा जीवंत चित्रण
श्री कृष्ण जन्मस्थान से हुआ मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ