BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लाइट एंड साउंड इफेक्ट से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लीलाओं का होगा जीवंत चित्रण

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउण्ड शो तथा कुसुम सरोवर पर म्यूजिकल फाउण्डेशन शो के प्रजेन्टेशन के संबंध में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, उपाध्यक्ष एमवीडीए नागेन्द्र प्रताप, ओएसडी क्रान्तिशेखर सिंह, जन्मभूमि से गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी के साथ अनेक अधिकारीगण उपस्थित थे।


बैठक में शैलजाकान्त मिश्रा ने कहा कि लाइन एंड साउण्ड कार्यक्रम से जन्मस्थान और अधिक आकर्षक हो जायेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा में यमुना जी को पहाड़ों से निकलता दिखाया जायेगा, इसके पश्चात ब्रज में जन्म लेना बड़े गौरव की बात है, जिसमें रसखान का छन्द मनुष्य हो तो वहि रखखान पढ़ा जायेगा, वासुदेव जी द्वारा श्रीकृष्ण को गोकुल पहुॅचाना, शेषनाग द्वारा उनके ऊपर छतरी बनाना, यमुना जी का चरण स्पर्श करना, गोकुल में बधाई गाना, बालपन में आने वाले राक्षसों का वध करना, ब्रह्मा जी को लीला दिखाना, इन्द्र का घमण्ड तोड़ना, कृष्ण और बलराम को मथुरा का न्यौता भेजना, अखाडे में पहलवानों को हराना, कंस का वध भी दिखाया जायेगा।


कार्यक्रम में श्रीकृष्ण का मित्र के प्रति आचरण, महाभारत से पूर्व शांतिदूत बनकर जाना, राधा के साथ कृष्ण जी को भी दिखाया जायेगा। बैठक में समस्त समिति के सदस्यों से उनके सुझाव मांगे, जिसमें गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने देवताओं का और नारद जी का उल्लेख करने के साथ ब्रज की होली एवं फूलों की होली को भी शामिल करने का सुझाव दिया।


बैठक में एमवीडीए के उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रातप ने कहा कि कार्यक्रम का प्रारम्भ यदा-यदा ही धर्मस्य, स्लोक से प्रारम्भ करते हुए कृष्ण के विराट रूप के दर्शन कराये। एमवीडीए ओएसडी क्रान्तिशेखर सिंह ने कृष्ण के मुख्य में ब्रहमाण्ड दर्शाने, के साथ राधा को विशेष महत्व दिया जाये। जिलाधिकारी द्वारा ब्रज के साथ अनेक भाषाओं में रूपान्तरित करने का सुझाब दिया गया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More