देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत छटीकरा रोड स्थित अक्षय पात्र के समीप ट्रैक्टर से खेत जोतकर घर जा रहे किसान और उसके नौकर को कार सवार बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया है। हमले का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी रोहतान सिंह का अपने भतीजे छटीकरा के प्रधान लोकेंद्र सिंह से अक्षय पात्र के सामने स्थित जमीन को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल आ रहा है। गुरुवार की शाम रोहतान सिंह अपने नौकर वीरेंद्र के साथ अक्षय पात्र के समीप अपने खेत जोतकर ट्रैक्टर से छटीकरा की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से आई स्विफ्ट कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवारों ने रोहतान व उसके नौकर पर ताबड़तोड़ कई फायर झोंक डालें। जिसमे रोहतान को दाएं हाथ और जांघ में गोली लगी है। वही नोकर वीरेंद्र को भी पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देकर हमलावरों ने छटीकरा की ओर दौड़ लगा दी लेकिन हड़बड़ाहट में कार डिवाइडर से जा टकराई। और हमलावर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लतपत रोहतान व वीरेंद्र को नयति अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना की सूचना पर वृन्दावन पुलिस के साथ एसपी सिटी श्रवण कुमार एवं सीओ सदर राकेश सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस क्रेन बुलाकर डिवाइडर से टकराई कार को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया। घटना को लेकर घायल रोहतान के पुत्र राहुल ने ग्राम प्रधान लोकेंद्र एवं उस भाई वीरेंद्र उर्फ मठरी, सत्येंद्र उर्फ सोनू के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध थाना वृंदावन में मुकदमा दर्ज कराया है । फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करदी है। इस संबंध में मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार ने घटना के सम्बंध में बताया कि घायल रोशन का अपने भतीजे ग्राम प्रधान लोकेंद्र के बीच जमीनी विवाद चल रहा है जिसको लेकर यह घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी वहीं दूसरी ओर आरोपी ग्राम प्रधान लोकेंद्र सिंह ने खुद को महाराष्ट्र में होना बताया है।













Related Items
पुतिन के बाद इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, रूस-यूक्रेन विवाद को सुलझा सकता है भारत
सेना के शीर्ष अधिकारी ने किया मणिपुर का दौरा, जमीनी हालात का जायजा लिया
बीबीसी पर बड़ा विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा