BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पॉलीथिन मुक्त वृन्दावन को मंगा सहयोग

पॉलीथिन मुक्त वृन्दावन को मंगा सहयोग  मथुरा वृंदावन नगर निगम एवं वृंदावन बाल विकास परिषद संयुक्त तत्वाधान में विचार गोष्ठी आयोजित
 
 
15 जुलाई को पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान से पूर्व नगर वासियों में जगाई जागरूकता की अलख
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के द्वारा श्री वृन्दावन वाल विकास परिषद के तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पालिथिन मुक्त वृंदावन बनाने की दिशा में नगर के एक दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों एव समाजसेवियों के द्वारा  एक विचार गोष्ठी का आयोजन विद्यापीठ चौराहा स्थित एक भवन में  किया गया। जिसमें वृन्दावन को पालिथिन मुक्त बनाने के साथ देश में चल रही स्वच्छता मुहिम को सफल करने के लिए भी  प्रधानाचार्यो से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि महापौर मुकेश आर्य बंधू ने कहा कि आज योगी सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान और पालिथिन प्रतिबंधित की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम मथुरा वृन्दावन धरातल पर उतरकर मथुरा वृन्दावन के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है। पाषर्द राधाकृष्ण पाठक एवं संयुक्त आयुक्त सतेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि स्वच्छता और पालिथिन प्रतिबंधित का अभियान आम जन के बिना सम्भव नहीं है। कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि जब अभियान में शिक्षा के मन्दिर भी सहयोगी बन जाए तो हमारी मुहिम शत प्रतिशत सफल होगी  इसमें कोई संदेह नहीं है। प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ देव प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता को लेकर वृन्दावन का बच्चा बच्चा नगर निगम प्रसासन के साथ है। बाल विकास परिषद के संरक्षक मेघश्याम वार्ष्णेय एवं मृदुलकान्त शास्त्री ने कहा कि पालिथिन मुक्त वृन्दावन की परिकल्पना तभी साकार होगी जब इस अभियान में महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सब सहभागी बने। बैठक में  नगर को  पॉलिथीन मुक्त वृंदावन के साथ-साथ  खुले में शौच  एवं अतिक्रमण मुक्त  करने को भी लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर श्री गोपाल वाशिष्ठ, डोरीलाल शर्मा, ब्रजकिशोर त्रिपाठी ,पार्षद वैभव अग्रवाल, रशिक वल्लभ, ठा लीलाधर सिंह, हेमंत भारती ,अंकित वार्ष्णेय, विष्णु गोला, राजेंद्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, देवेंद्र सिंह, भगवान दास शर्मा, रविकांत गौतम , राकेश माहेश्वरी आदि उपस्तिथ रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More