कम आयु वाले चालकों को ऑटो, ई-रिक्शा चलाने पर होगी कार्यवाही
मथुरा(सतपाल सिंह)। पुलिस लाइन स्थित पुलिस सभागार में ई-रिक्शा चालक एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें महावीर सिंह टीएसआई मनोज मिश्रा (ए.आर.टी.ओ) और ब्रजेश कुमार सिंह ट्रेफिक एसएसपी बबलू कुमार ने ट्रेफिक नियमों का पालन करने के साथ-साथ सभी ऑटो, ई-रिक्शों को नियमित चलाने को कहा, साथ ही साथ कम आयु वाले चालकों को ई-रिक्शा चलाने से माना भी किया। जो भी ई-रिक्शा चालक हेन और उन पर ड्राइविंग लाइसेंस नही हैं तो ऐसे चालकों को 1 माह का समय देकर तब तक ई-रिक्शा चालक एसोसिएश्न की तरफ से जारी अधिकारिक आई कार्ड और गले मे आधार कार्ड को लगा कर चलाने को कहा, चौराहों और मैंन रोड से 100 मीटर दूर अपनी अपनी ई-रिक्शा खड़ी करने को भी कहा तथा जहां-जहां अवैध वसूली और अनधिकृत रूप से पार्किंग शुल्क लिया जाता हैं, उस पर भी कड़ी कार्यवाही करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार जो भी ई-रिक्शा बिना रेजिस्ट्रेशन नं. के चल रहे हैं, या फिर आस्सेमबील्ड ई-रिक्शा चलाए जा रहे हैं, उनको 15 दिनों तक का समय देकर अगले माह से ऐसे ई-रिक्शों को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश भी दिए। टीएसआई महावीर सिंह को आदेश दिए गये की जो भी ई-रिक्शा नियमित और सही तरह से नही चल रहे हैं उनको नियमों का पालन करने के बारे में बताया जाए या चालकों की अगर मात्रा ज़्यादा है तो किसी संस्था से सम्बन्ध करके उनको 1 हफ्ते या 15 दिनो की निःशुल्क ट्रैनिंग दी जाए। किसी भी ई-रिक्शा चालक को बे वजह परेशन ना किया जाए। एआरटीओ मनोज मिश्रा को निर्देश दिए गये कि जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नही हैं जल्द से जल्द उनके लाइसेंस बनाने का प्रयास शुरू किया जाए। जो भी चालक कम पढ़े लिखे हैं, उनके लिए जिले के किसी ड्राइविंग लर्निंग स्कूल से संबंध करके उनको शिक्षित किया जाए एवं उनको प्रमाण पत्र जारी कर उनके लाइसेंस बनाने में मदद ली जाए। मुख्य-मुख्य चौराहों पर लाइसेंस बनवाने के लिए कैंप की व्यवस्था की जाये।
ई-रिक्शा चालक एसोसिएश्न के अध्यक्ष शिव चरन मौर्या ने भी अपनी बात एसएसपी के सामने रखी। उन्होंने कहा कि वेवजह से ई-रिक्शा को रोका जाता हैं, उनके साथ मार-पीट होती हैं। अवैध रूप से जबरन पैसों की उगाही होती है। उन्होंने कहा कि मंडी चौराहे पर अवैध रूप से दारू के ठेकों के बाहर पूरी रोड़ को घेरे ठेले सुबह से रात तक खड़े रहते हैं और अतिक्रमण फैलाते हैं। इस पर कोई कार्यवाही अभी तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा नही की गई।
बैठक के दौरान आकाशदीप वशिष्ठ, शिवचरण मौर्या, जगन्नाथ प्रसाद, रवींद्र कुमार, धारा सिंह, चरण सिंह, राजेश, प्रभाकर, महेशचंद, सोनू, नरेंद्र, रामवीर, अशोक, जितेंद्र, सलीमबक्श, गुड्डू, विशनकान्त, सौदान सिंह, बबलू, आरिफ, राजुद्दीन, बलराम, एकराम, बलवीर, दिनेशचंद आदि मौजूद थे।
Read More