BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा की बेटी दीप्ती ने अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में दिखाई प्रतिभा

अन्तर्राष्ट्रीय खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लौटी कुमारी दीप्ती का सम्मान करते जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष हरिओम चतुर्वेदी
सौंख(अनिल कुमार)। जिला कुश्ती संघ व जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय टीम में मथुरा की बेटी कुमारी दीप्ती सिंहका सम्मान किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय टीम में मथुरा की बेटी कुमारी दीप्ती सिंह ने ओलंपिक खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान दीप्ती ने भारत को विजय प्राप्त कराई। 1 जुलाई को अन्तर्राष्ट्रीय अमेरिकन फुटबाॅल मैच भारत व अफगानिस्तान के बीच खेला गया। जिसमें भारत ने अफगानिस्तान को 26-6 से शिकस्त देकर जीत दिलाई। कुमारी दीप्ती सिंह ने जयपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पादक प्राप्त किया। दीप्ती ने मथुरा जनपद का नाम रोशन किया। इस सफलता पर दीप्ती सिंह को संघ के पदाधिकाारियों ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हरिओम चतुर्वेदी ने कहा कि खिलाड़ी अच्छी मेहनत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर आशोक पहलवान, डा.धीरज चतुर्वेदी, लक्ष्य अरोड़ा, गिर्राज सिंह टंडेल, सुखेन पण्डित, पवन पाठक, रविन्द्र सिंह तनवर, गोविन्द चतुर्वेदी, श्यामवीर सिंह, जयभगवान आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More