BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फेंस को सम्बोधित कर लौटी ब्रज की निधि वर्मा

आयरलैण्ड में अन्तर्राष्ट्रीय काॅन्फेंस को सम्बोधित कर लौटने दौरान अपने परिवार के साथ ब्रज की निधि वर्मा
सौंख(अनिल कुमार)। कस्बा के बेटी निधि वर्मा ने अपनी कामयबी के पंखों से परिवार समेत सूबे का नाम रोशन किया। पिछले दिनों आयरलैण्ड में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय काॅफ्रेंस में माइक्रो बायेलोजी सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रजेटेंशन में भारत की सबसे छोटी उम्र की निधि वर्मा ने 5 मिनट तक सम्बोधित किया। दस दौरान विश्व भर से आये प्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन से संबधित प्रश्न किये तो निधि वर्मा ने प्रश्नों के सार्थक जबाब किये। करीब 25 प्रोफेसर साइटिस्टों की टीम को सम्बोधित करते हुए विश्व भर की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार वर्तमान में देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विवि नई दिल्ली में पीएचडी की पढाई कर शोध कर रही है। देहरादून के एचएनबी गढवाल विवि से इन्डस्ट्रियल बायोटैक्नोलोजी विषय से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी दौरान देश के साथ-साथ विश्व के किसानों की फसल में जिंक व आयरन की कमी में गुणवत्त को बढ़़ाने के लिए तैयारी की गई रिपोर्ट केे बारे में आयरलैण्ड में विश्व के साइंटिस्टों को अवगत कराया। इसे लेकर जेएनयू में पिछले वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में जेएनयू की पीएचडी की छात्रा निधि वर्मा को एसबीसी सोसाइटी के अध्यक्ष डा. उमेश वाष्र्णेय द्वारा यंग संाइटिस्ट अवार्ड से सम्मनित किया गया। आयरलैण्ड से गुरूवार की देर रात्रि को भारत वापस लौटी। इसके बाद कस्बावासियों द्वारा निधि वर्मा को बधाई दी। निधि वर्मा नेे बताया कि फसलों में जिंक और आयरन की कमी से विश्व भर में करीब 2 बिलियन लोग प्रभावित है। और आयरलैण्ड में हुए अन्तर्राष्ट्रीय काॅफ्रेंस में माइक्रो बायेलोजी सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 5 मिनट प्रजेटेंशन दी। निधि वर्मा के पिता रोहिताश्व वर्मा व मां बीना वर्मा का कहना है कि बेटी निधि वर्मा द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को विदेश के साइटिस्टों को बताया और उनके द्वारा किये प्रश्नों के सार्थक जबाब दिये। हमें अपनी बेटी पर नाज है। अब निधि वर्मा हमारी नही बल्कि देश की बेटी है। 
 
 
विदेश से लौटी निधि वर्मा को मिली ढेरों बधाईयां
 
सौंख। आयरलैण्ड में 1 अक्टबर को होने वाले माइक्रो बायेलोजी सोसाइटी द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय काॅफ्रेंस में सम्बोधित करने के बाद लौटने के बाद निधि वर्मा को इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता चैधरी सुधीर बाबू अग्रवाल, छेदालाल सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व सभासद विजय सिंह, जगदीश कुन्तल, हेमराज कुन्तल, बलजीत सिंह, संजय सिंह, प्रेमसिंह माहौर, पूर्व डायरेक्ट धीरज वर्मा, लक्ष्मण चैधरी, प्रहलाद सिंह, भूपेन्द्र चैधरी आदि ने सम्मनित किया और बधाई दी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More