BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापिस नहीं लिया तो होगा आंदोलनः वर्मा

मथुरा। 25 सितंबर को गरीब मेले में शामिल होने सांगीपुर गईं प्रतापगढ़ की विधायक तथा काग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा उनके समर्थकों पर प्रदेश सरकार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में मंगलवार को जनपदभर के कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। कचहरी स्थित पेट्रोल पंप पर पहले कांग्रेसी एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की।


इससे पूर्व नारेबाजी के बीच पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने बताया कि 25 सितंबर को विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा मोना तथा पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी अपने क्षेत्र में सरकार द्वारा लगाए जा रहे गरीब मेला में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना तानाशाहीपूर्ण है। प्रदेश सरकार गरीब मेला लगाकर जनता को मूर्ख बनाना चाहती है। जबकि सच्चाई है कि प्रदेश सरकार के अनीतिपूर्ण कार्यों से गरीब खून के आंसू पी रहा है।

जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट ने बताया कि कांग्रेस के दोनों नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया जाना हिटलरशाही रवैया है ताकि कोई भी प्रदेश सरकार के गरीब के साथ किए जा रहे अत्याचार की तथा भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी महिलाओं के साथ किए जा रहे अत्याचार किसानों के साथ किए जा रहे अत्याचार की पोल नहीं खोल सके। शहर अध्यक्ष एमएम शर्मा ने बताया कि अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता को सड़क पर उतर कर कांग्रेस का साथ देना चाहिए प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों को अच्छी तरह समझ चुकी है और कांगेस पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए तत्पर है भाजपा सरकार जिस तरह तानाशाही का रवैया अपना रही है।

ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने समय से पहले ही अपनी हार मान ली है। इस दौरान प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, राजेंद्र शर्मा सिम्मी, प्रखर चतुर्वेदी, बेगम, श्याम बिहारी पालीवाल, पार्षद चौधरी तिलक वीर सिंह, भारत जैन, महेश महावर, अनुराधा वशिष्ठ, अभिलाष सक्सेना, मनोज कुमार शर्मा, सुशील सागर, अशोक शर्मा, चेतन लवानिया, सतीश शर्मा, मोहम्मद तौफीक, राजकुमार तिवारी, ठाकुर साहब सिंह, मदन मीणा, डॉ आशुतोष पाठक, देवेंद्र शर्मा, बृजेश शर्मा, सोमिल कुलश्रेष्ठ, गौरव सिंह, भूपेंद्र धनगर, प्रकाश शर्मा, गिर्राज सिंह छांेकर, राजू फारुकी, अनवर फारुकी, सलमान खान, अखिलेश बाल्मीकि, मुस्लिम कुरैशी, दीपक पाठक, मोहम्मद इकबाल, ठेकेदार शिशुपाल चौधरी, जयवीर सिंह, गंगा सरन दीक्षित, अजय शर्मा, अशोक शर्मा, अश्विनी शुक्ला, वकील कुरेशी, बकको, दिलजीत मीणा, दुष्यंत शर्मा, लक्ष्मी, सोनू गोला, अजय कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More