देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। बांके बिहारी पुलिस चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने परिक्रमा मार्ग से एक युवक को चोरी के एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम सोनू गौतम उर्फ सोनू कंजा पुत्र राजमुनि गौतम निवासी गौतम पाड़ा वृंदावन बताया है। पुलिस ने अभियुक्त का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।जानकारी के अनुसार बीते 26 जून को गोविंद बाग निवासी महेश अग्रवाल के पुत्र गोविंद गोयल का घर के बाहर से एक्टिवा स्कूटर चोरी हो गया था। जिसका मुकदमा वृंदावन कोतवाली में दर्ज कराया गया था। शुक्रवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर बांके बिहारी चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धीरज कुमार ने चेतक पुलिस के साथ गौतम पाड़ा निवासी सोनू कन्जा को परिक्रमा मार्ग के जुगल घाट से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने पकड़े गए युवक से चोरी की हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। बताते चलेकिं आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई