मथुरा(सतपाल सिंह)। जनपद में लगातार हो रही आपराधिक वारदात जैसे लूट, अपहरण, हत्या, डकैती जिससे अधिवक्ता समाज भी पीड़ित हो रहा है के संदर्भ में गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा व सचिव राजकुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण दिनेश शर्मा उपाध्याय, गोपाल गौतम संयुक्त सचिव, बल्लभ वर्मा आडीटर, श्रीमती रेनू अग्रवाल कोषाध्यक्ष ने एक ज्ञापन वरिष्ठ पुलिस बबलू कुमार व जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र को दिया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्ता राहुल सिंह, एड. पुत्र रोहतान सिंह के पिताजी पर नामजद अभियुक्तगण द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई। गोली लगने से अधिवक्ता के पिताजी घायल हो गए तथा हॉस्पीटल में भती हैं। अन्य बहुत सी घटनाएं अधिवक्ताओं के साथ हो रही हैं। अधिवक्ता समाज में असुरक्षा की भावना व्याप्त होती जा रही है। इन घटनाओं के विरोध में कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायालय में न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं व उनके परिवारीजनों पर हो रहे हमलों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाने और मुल्जिमों की गिरफ्तारी जल्द करायी जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने वालों में द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी, हरीहर नाथ शर्मा, श्यामबाबू शर्मा, गोविन्द शरण उपाध्याय, तुंगनाथ चतुर्वेदी, पूरन चन्द्र चंर्दोनिया, हरीश चन्द्र भारद्वाज, वीरेन्द्र गौड़, आर.सी. शर्मा (गुरू), सुधीर शर्मा, नवनीत चतुर्वेदी, विक्रम सिंह चौधरी, रविकांत चतुर्वेदी, जितेन्द्र चौधरी, विनोद चौधरी,, बृजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मोहर सिंह, रुप सिंह, दुर्ग सिंह, बलराम दीक्षित, ध्रुव सिंह, संतोष सिंह, अशोक शर्मा, नीरज यादव, गोपाल चतुर्वेदी, ब्रजेन्द्र चौधरी, स्वामी लाल वर्मा, सुशील शर्मा, राममूर्ति कौशिक, नरेन्द्र गर्ग, सुनील गोयल, निहाल सिंह, मदन गोपाल गौतम, अनुभव पचौरी, पूरन चिकसौली, संजीव कुमार गुप्ता, सुमित, प्रेमपाल सिंह, राहुल सिंह, प्रवीन भास्कर, संदीप शर्मा, ताराचन्द्र पाठक, राघवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, अलका शर्मा, मथुरेश शर्मा, रामेश्वर सिंघल, गोपाल शर्मा, अवनीश उपाध्याय, योगेश शर्मा, संतोष बघेल, अशोक चौधरी, राजेश सिंह, आशारानी शर्मा, भारत भूषण गौतम, भारत भूषण कौशिक, मोतीराम दीक्षित, आशीष पाठक, ठा. जितेन्द्र सिंह, महेश सैनी, प्रदीप सक्सैना, गुलफाम सिंह, आशा रानी शर्मा, अवधेश रावत, सर्वेश यादव, बनवारी लाल चौधरी, सुभाष सिंह, अजय यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Read More