देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गोवर्धन(पवन शर्मा)। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेला का आगाज भले ही 23 जुलाई से शुरू होगा लेकिन मुड़िया पूर्णिमा के जनक मुड़िया संत अपने गुरू सनातन गोस्वामी की याद में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में जुट गये हैं। वर्षो पुरानी चली आ रही परंपरा में श्रीराधा-श्याम सुंदर मंदिर के महंत राम कृष्ष्ण दास महाराज के निर्देशन में धार्मिक कार्यक्रमों में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मुड़िया पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ सनातन गोस्वामी महाराज के चित्रपट पर विधायक ठा0 कारिन्दा सिंह ने माल्यार्पण किया। सनातन गोस्वामी महाराज की स्मृति सभा में महंत राम कृष्ण महाराज ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु के शिष्य सनातन गोस्वामी महाराज के गोलोक वासी होने पर ब्रजवासी और उनके शिष्यों ने मुंडन कराकर हरिनाम संकीर्तन करते हुए परिक्रमा लगाई थी। इसी परंपरा में 27 जुलाई को मुड़िया संतों की शोभायात्रा राधा-श्याम मंदिर से दसविसा, मानसी गंगा, हरिदेव जी होकर निकाली जाएगी। महोत्सव में 19 जुलाई से 25 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा, अधिवास, 26 जुलाई से 27 जुलाई तक अख्ंांडनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत राम कृष्ण दास महाराज, विधायक ठा. कारिन्दा सिंह, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, चैतन्य कृष्ण शास्त्री, सियाराम शर्मा, जीतेन्द्र सिंह आदि थे।













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
पूरी सृष्टि में केवल पुष्कर में है ब्रह्मा जी का मंदिर, जानिए कारण
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य