BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रशासन ने हटवाये अतिक्रमण

अतिक्रमण हटवाती जेसीबी गोवर्धन(पवन शर्मा)। मुड़िया मेला की तैयारियों को लेकर परिक्रमा मार्ग में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी नागेन्द्र प्रताप सिंह व सीओ जगदीश कालीरमन के दिशा-निर्देश में बड़ा बाजार परिक्रमा मार्ग, राधाकुंड परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटवाये गये। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई बार व्यापारियों से नोंक-झोंक हुई। बड़ा बाजार में सड़क से हटकर नालियों को साफ कराया। नालियों के ऊपर से पत्थर हटाने पर व्यापारियों में रोष था। जबकि पूर्व में व्यापारी और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सवा फुट नाली के ऊपर दासा रखने का समझौता हुआ था। अभियान में इसके बाद भी दासे तोड़ दिये गये। इस दौरान आश्रमों के सामने रखी गंदगी पर चालान काट दिया गया। नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने परिक्रमा मार्ग खंडेलवाल धर्मशाला के सामने गंदगी मिलने और प्लास्टिक के दोना-पत्तल इस्तेमाल करने पर पांच हजार रूपये का चालान काट दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More