BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रशासन ने कांग्रेसियों को हिलने तक नहीं दिया

मथुरा। सोमवार को पुलिस बेहद मुस्तैद रही। होलीगेट पर पुतला फंूकने और अपनी उपस्थित दर्ज कराने के मंसूबे पाले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिलने तक का मौका नहीं दिया। होलीगेट पर मुख्मंत्री का पुतला हदन करने की कांग्रेसियों की मांशा थी, हालांकि पुलिस ने उन्हें होलीगेट तक पहुंचने का अवसर तक नहीं दिया। दूसरे राजनीतिक दल भी प्रशासन की मांशा और सख्ती को देखते हुए खामौस रहे। अधिकांश राजनीतिक दलों की ओर से इस मौके पर बयानबाजी से भी परहेज किया गया।


जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा व महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा के संयुक्त कार्यक्रम के तहत अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और पंडित मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किसानों को खाद और बीज मुहैय्या कराने के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करने का कार्यक्रम तय किया था। जनपद में धारा 144 लगाई गई है।

जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के मुताबिक जब वह आंदोलन की तैयारी के लिए अपने आवास से निकल रहे थे, उन्हें पुलिस ने सदर बाजार में हिरासत में ले लिया और पुलिस थाने ले गई।

होली गेट चौराहे पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंकने की तैयारी थी और पुलिस प्रशासन के द्वारा मना करने के पश्चात पुतला फूंकने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। यहां से कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए और जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा को रिहा किए जाने की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को थाने पर नहीं जमने दिया। खबर खिले जाने तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने अपनी निगरानी में ले रखा था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More