देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पैसा और वर्चस्व के साथ गद्दी के मालिकाना हक को लेकर बताया जा रहा है विवाद
वृंदावन(जहीर आलम)। धार्मिक नगरी वृंदावन में एक युवक ने किन्नरों पर उसका गुप्तांग काटने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। थाने पहुंचे सख्स की शिकायत सुनकर पुलिस के पसीने छूट गये। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना वृंदावन में एक डॉक्टर सहित 6 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने दो किन्नरों को हिरासत में लिया है। फिहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तीर्थ नगरी वृंदावन में पैसे और वर्चस्व को लेकर किन्नरों में घमासान मचा हुआ है। यह बात किसी से छिपी नही है कि समाज से अलग अपना अलग समाज बनाने वाले किन्नर लोगों की खुशियों में शामिल होकर वह बधाई गाकर और त्योहारों पर अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं। वही क्षेत्र का प्रमुख बनने की आकांक्षाएं भी किन्नरों के मन में पनपती है। लेकिन पैसा और किन्नर प्रमुख की गद्दी पाने की ललक का नशा ऐसा चढ़ा की एक किन्नर ने अपने ही उस्ताद पर गुप्तांग काटने का आरोप लगा डाला।
पूरा मामला वृंदावन के गौरा नगर कॉलोनी का है जहां बाजना के रहने वाले कृष्णा पुत्र दयाशंकर का कहना है उसकी शादी 7 वर्ष पूर्व हुई थी शादी के बाद से उस पर एक 4 साल का बेटा है और वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था । कृष्णा उर्फ कंगना के आरोप है कि गौरा नगर में रहने वाली किन्नर छोटी बहू शिष्या झुमका के यहाँ वह 300 रु रोज के हिसाब से नाचने गाने का कार्य करता था। आरोप है की छोटी बहू और साथी किन्नर कृष्णा व पूजा के अलावा खाना बनाने वाली महिला और पुत्र सोनू ने राज नाम के डॉक्टर से पिछले 8 जनवरी 2018 को नशे का इंजेक्शन लगवाकर उसका गुप्तांग कटवा दिया। पीड़ित कृष्णा उर्फ कंगना ने आरोप लगाया है कि यह लोग मिलकर भोले भाले लड़कों का गुप्तांग कटवा कर किन्नर बना देते हैं । उसके साथ भी इन्होंने ऐसा ही किया है। कृष्णा के अनुसार उसे नामजदों ने घर मे बंधक बना रखा था । इधर आरोपी किन्नरों की प्रमुख छोटी बहू ने आरोपों को नकार कर शिकायतकर्ता को ही कटघरे में खड़ा किया है । उनका कहना है कृष्णा ये सब गद्दी पाने के लिए कर रहा है। वहीं दूसरे किन्नर पूजा और कृष्णा का कहना है की शिकायत करता कंगना उर्फ कृष्णा ने ये सब मालिकाना हक़ को लेकर किया है। अगर ऐसा ही होता तो वो 3 वर्स से हामरे साथ नाच गाकर पैसे क्यों मांगता। इतने समय से उसने शिकयत क्यों नही की। हम बताते चलें कि जो शिकायतकर्ता कृष्णा आज खुद को युवक बताकर किन्नरों पर अपना गुप्तांग काटने का आरोप लगा रहा है । वही कृष्णा उर्फ कंगना पिछले महीने ही बांके बिहारी क्षेत्र में बधाई मांग रहे एक अन्य प्रदेश के युवक को नकली किन्नर बताकर खुदको असली असली किन्नर बताने का दावा कर रहा था। मामला थाने तक जा पहुंचा था। और इसी शिकायतकर्ता कृष्णा और साथी किन्नरों ने हरियाणा के किन्नर को नकली किन्नर बताया था और खुद को असली किन्नर बताकर पुलिस में शिकायत की थी।
लेकिन वही किन्नर कंगना आज खुद को युवक बताकर साथी किन्नरों पर गुप्तांग काटने का आरोप लगा रहा है। खैर मामला चाहे जो भी हो हम किसी की तरफदारी नहीं कर रहे। यह जांच का विषय है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन