वृन्दावन(जहीर आलम)। जिले के वृन्दावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को परिक्रमा मार्ग स्थित उमा शक्ती पिठ पर स्व गिरधारी लाल अग्रवाल एवं सुधा अग्रवाल की पुण्य स्मृती में कयी बालिकाओं को निशुल्क पाठय सामिग्री उपलब्ध कराई गई। नगर के विभिन्न निजी स्कूलों में विभिन्न कक्षा में पड़ने वाली निर्धन छात्राओ को परिषद के पदाधिकारीयों ने हजारों रुपए की किताब दी। अध्यक्षता करते हुए उमा शक्ती पीठ स्वामी रामदेवा नन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को लेकर भारतीय समाज में हमेशा से नकारात्मक सोच रही है। मुख्य अतिथि स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा कि आज कल हमारे देश में एक नारा बहुत गुजता है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन यह नारा सिर्फ बोलने से सार्थक नहीं होगा। बलकी इसके लिए बेटियों को शिक्षा को उपलब्ध बनना होगा। संरक्षण अनुराग गोयल एवं मेघश्याम वार्ष्णेय ने कहा कि बेटियों के आगे निर्धनता रूपी बांदा हर समय शिक्षा में आड़े आती है। इस अवसर पर रामबाबू शर्मा ,अंकित वार्ष्णेय, अशोक कुमार, मोहन शर्मा, अशोक कुमार, राजकुमार शर्मा, विष्णु गोला ,शेलेन्द सिंह, मकुल वाष्र्णेय, ठाकुर हरिवल्लभ ,मयंक गोस्वामी, आदि उपस्थित थे
Read MoreBREAKING NEWS












