BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति झुलसा

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति झुलसा
घायल की चिंता जनक स्थिति को देखकर सौ सैय्या से आगरा के लिए किया रैफर 
 
वृन्दावन(जहीर आलम)। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धौरौरा में छत पर डिस केबल ठीक करने गया व्यक्ति 33,हजार की हाई वोल्टेज लाइन से करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल को गंभीर अवस्था में सौ सैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को  आगरा के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम धौरौरा में गफूर नामक व्यक्ति का मकान है। जिसमे 50 वर्षीय चोखेलाल अपने परिवार के साथ पिछले काफी समय से किराए पर रहते हैं। घायल चोखेलाल की पुत्री दीपा ने बताया कि बीती रात्रि करीब 9 बजे उसके पिता डिस की केबल ठीक करने के लिए छत पर गये थे। इस बीच वह छत से होकर जा रही 33 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर गिर गये। कुछ देर बाद छत पर पहुंचे अन्य किरायेदारों ने उन्हें नीचे उतारा। करंट से बुरी तरह झुलसे घायल को परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि छत से जा रही 33, हजार की हाईटेंशन लाइन को लेकर कई बार मकान मालिक से शिकायत की जा चुकी है । लेकिन मकान मालिक ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किये। वहीं घटना के बाद परिजनों ने 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक इंतजार  के बाद भी एंबुलेंस के ना पहुंचने से स्थानीय लोगो मे आक्रोश फैल गया। काफी देर बाद परिजन निजी संसाधनों से घायल को  अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां घायल की चिंता जनक स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया। इस घटना में जहां मकान मालिक दोषी नजर आता है । तो वहीं विद्युत विभाग भी इस घटना में कम दोषी नहीं है। जहाँ  इतनी बड़ी घनी आबादी वाले क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। और विधुत विभाग आँखे मूंदे हुए है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More