BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन की सेवाएं सोमवार से गुरुवार तक रहेगी प्रभावित

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 12 जुलाई से गुरुवार 15 जुलाई तक चार दिन के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE को जोड़ने का कार्य किया जाना है।

 

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार 12 जुलाई से गुरुवार 15 जुलाई तक चार दिन के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक के बीच के सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट यानी OHE को जोड़ने का कार्य किया जाना है। जिसे अभी खोला जाना बाकी है। इस कारण 12 से लेकर 15 जुलाई तक के बीच कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। साथ ही कुछ स्टेशनों को इस अवधि के दौरान बंद भी रखा जाएगा।

पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मयूर विहार फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर/शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी। लेकिन आईपी एक्सटेंशन और त्रिलोकपुरी के बीच और मयूर विहार फेज-1 और मयूर विहार पॉकेट -1 स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसके अलावा मंडावली पश्चिम विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर, मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे। 16 जुलाई से मेट्रो का परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More