BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा रिफाइनरी की पाईप लाइन से तेल चोरी का खुलासा, सात गिरफ्तार

मथुरा। रिफाइनरी की जालंधर पैट्रोलियम पाईप लाईन में वाल्व लगाकर तेल चोरी की घटना खुलसा कर दिया है। इस घटना को आंजाम देने वाले पुराने खिलाडी निकले हैं। दो मास्टर माइंड पहले भी रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंधमारी कर चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं। पुलिस ने इस घटना में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरी किये गये तेल, तेल चोरी में प्रयुक्त उपकरण, वाहनों तथा 2,11,000 रूपये की नगदी को पुलिस ने बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त दलवीर चैधरी तथा गुड्डा चैधरी जो कि पूर्व में भी पैट्रोलियम पाईप लाईन में वाल्व लगाकर चोरी करने के अपराध मे जेल जा चुके है। इनके साथी गुड्डा चैधरी का साला राकेश तथा उसका दोस्त राजेश भी पाईपलाईन मे वाल्व लगाकर तेल चोरी के अपराध मे पूर्व मे जेल जा चुके है । नीलेश पूर्व से रनवारी के एक अपराधी भूषण उर्फ बृजभूषण जो कि पूर्व मंे अपहरण के साथ हत्या के अपराध मे बल्लभगढ (हरियाणा) से करीब 18 वर्ष जेल में रह कर आया था, को जानता था। भूषण का टयूबवैल रनवारी से निकल रही पाईपलाईन के पास ही था। स्थान का चयन कर इन सभी ने 10 मई की रात्रि मे पाईपलाईन मे ड्रिल कर पैट्रोलियम पदार्थ निकाल लिया तथा पुनः 13 मई व 17 मई को पैट्रोलियम पदार्थ निकाल लिया था, इस काम में इनका साथ मोन्टू व भूषण के लडके आनन्द ने भी दिया था।

11,400 लीटर पैट्रोलियम पदार्थ निकाला था


कुल 11,400 लीटर पैट्रोलियम पदार्थ चुराया था। ट्रांस्पोर्टेशन के लिए दलवीर ने अपने दो टैंकरो तथा एक योद्धा पिकअप गाडी का प्रयोग किया था। जिसमे यह लोग 2000 व 1000 लीटर की दो टंकी रखते थे। 19 मई को मथुरा रिफाईनरी के पाईपलाईन डिवीजन के चीफ आपरेटिंग मैनेजर शिरीष कुमार वर्मा द्वारा थाना छाता पर रिफाइनरी की मथुरा जालंधर पाईप लाईन में वाल्व लगाकर तेल चोरी किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

इन्हें किया गया है गिरफ्तार


दलवीर चैधरी पुत्र हुब्बलाल निवासी पुष्पाँजली द्वारका थाना रिफाईनरी, गुड्डा चैधरी पुत्र शंकर सिंह निवासी शान्ति नगर दामोदरपुरा थाना सदर मथुरा, राजेश चैधरी पुत्र सुखराम निवासी तहसील के पास किरावली थाना अछनेरा आगरा, भोला उर्फ विपिन पुत्र लालचन्द निवासी मढी थाना राया, मोन्टू पुत्र सईमुद्दीन निवासी अम्बेडकर मूर्ति के पास ओरंगाबाद थाना सदर मथुरा, भूषण उर्फ बृज भूषण पुत्र छिद्दी सिंह निवासी रनवारी थाना छाता तथा  आनन्द पुत्र बृज भूषण निवासी रनवारी थाना छाता।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More