BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मतगणना कलः जिला प्रशासन ने जारी की गाइड लाइन

मथुरा। कोरोना की गाइड लाइन का मतगणना के दौरान बेहद सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिला मजिस्टेªट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहन ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के अन्तर्गत ग्राम प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत की मतगणना दो मई को विकास खण्ड मथुरा के वृन्दावन दास प्रकाशवती राजकीय इण्टर काॅलेज, गोवर्धन के डीएवी इण्टर काॅलेज, बल्देव के डीएनवी काॅलेज निकट अवैरनी चैराहा मथुरा सादाबाद रोड़, फरह के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इण्टर काॅलेज, चैमुहां के सर्वोदय महाविद्यालय, छाता के गांधी इण्टर काॅलेज, नन्दगांव के श्रीकृष्ण चैतन्य इण्टर काॅलेज, मांट के लोकमणि शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजकीय महाविद्यालय, नौहझील के एसआरबीएस इण्टरनेशनल स्कूल तथा राया के नवीन उपमण्डी समिति में मतगणन की जायेगी।


श्री चहन ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रत्याशी, अभिकर्ताओं द्वारा मतणगना प्रारम्भ होने के 48 घंटे पूर्व आरटीपीसीआर अथवा रैपिड एन्टीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट तथा कोविड-19 वैक्सीनेशन कोस पूर्ण किये जाने की रिपोर्ट दिये जाने के उपरान्त मतणगना केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। मतगणना के दिन पल्स आॅक्सीमीटर से टेस्ट, थर्मामीटर से टेस्ट करने के उपरान्त स्वस्थ पाए जाने पर मतणगना केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।


निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक मतगणना केन्द्र पर मेडिकल हेल्थ डेस्क लगानी होगी, जहां आवश्यक दवाओं के साथ डाॅक्टर उपलब्ध रहेंगे। कोई भी व्यक्ति मास्क लगाकर परस्पर सामाजिक दूरी बनाते हुए मतगणना केन्द्र में प्रवेश करेगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि विजयी जुलूस प्रतिबन्धित रहेगा और कोई भी प्रत्याशी या समर्थक विजयी जुलूस नहीं निकालेंगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More