BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीर्थ यात्रा पर आयी महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी

तीर्थ यात्रा पर आयी महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरीपर्स में रखे थे 20 हजार रु, मोबाइल, व जरूरी कागजात
 
चोरी की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद, तहरीर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी
 
वृन्दावन(जहीर आलम)।  तीर्थ नगरी वृंदावन में चोरों का बोलबाला है। आलम यह है कि अब चोर खुलेआम बाहर से आने वाले तीर्थ यात्रियों के पर्स व कीमती सामान पर हाथ साफ कर उनको अपना शिकार बनाने लगे हैं। सोमवार को श्रीधाम वृन्दावन में  तीर्थ यात्रा पर आयी एक महिला का दो चोरों ने रुपयों से भरा पर्स पार कर दिया । पर्स में रुपयों के साथ मोबाइल और जरूरी कागजात थे। चोरी की वारदात धर्मशाला में लगे सीसीटीवी में कैद बतायी गयी है। घटना को लेकर थाने पहुंची पीड़िता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है। 
जानकारी के अनुसार बीती शाम पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग शहर से 65 तीर्थ यात्रियों का एक दल थाना वृंदावन के अंतर्गत  मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित  कहानोरिया धर्म भवन धर्मशाला मे में रुका हुआ है। दल में लगभग 50 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला गीता मोदिक भी श्री धाम वृंदावन में तीर्थ यात्रा पर आई हैं।
पीड़िता का आरोप है कि  सुबह जब वह स्नान के लिए गयी थी तभी हॉल में रखे  पर्स को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। महिला के अनुसार  पर्स में 20 हजार रु एक मोबाइल व जरूरी कागजात थे। चोरी की वारदात धर्मशाला में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है। घटना को लेकर तीर्थ यात्रा पर आए दल में संतोष कुमार गुप्ता नामक युवक ने बताया कि चोर सीसीटीवी में दिख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चोरो को पकड़ने की मांग की.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More