मथुरा(जहीर आलम)। जनपद के कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां एक विवाहिता ने अपनी मां पर खुद को वेश्यावृत्ति के दंदल में धकेलने का आरोप लगाकर सनसनी फैलादी। घटना को लेकर पीड़ता ने थाना वृंदावन में मां सहित नाना नानी के विरुद्ध तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम राजपुर गुरुकुल मार्ग पर रहने वाली विवाहिता ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर जो आरोप लगाया उसे सुन सभी दंग रह गये। विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व प्रहलाद नामक व्यक्ति के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ था। पुत्री ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मां उसे देह व्यापार के दंदंल में धकेलना चाहती थी। इतना ही नहीं कई बार उसके साथ मारपीट भी की जा चुकी है। ताजा मामला सुबह का है। विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह उपचार के लिए आर के मिशन अस्पताल जा रही थी। तभी रास्ते में मां शालू अग्रवाल, नाना विनोद अग्रवाल, व नानी नीरू अग्रवाल ने उसे रास्ते में रोककर अपने साथ चलने को कहा, विरोध पर गाली गलोज करते हुए मारपीट कर डाली। जैसे-तैसे जान बचाकर घर पहुंची विवाहिता ने अपने पति व ससुर को घटना से अवगत कराया। इसके बाद अपने पति के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने अपनी मां समेत नाना-नानी के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। विवाहिता के आरोप सुनकर हर कोई हैरान है । अब इन आरोपो में कितनी सच्चाई है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू करदी है ।
Read MoreBREAKING NEWS












