देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। गुरु पूर्णिमा के तहत शुरू हुआ नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन अभियान चलाकर नगर निगम के जेसीबी ने सड़क किनारे किया अवैध अतिक्रमण एवं नाली नाले पर किये पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। मथुरा वृंदावन नगर निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को चुंगी चौराहा से अटल्ला चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे निगम कर्मियों ने जेसीबी की मदद से मार्ग पर अवैध रूप से किये अतिक्रमण को हटवाया। वही आर के मिशन के सामने सड़क किनारे पर नाले के ऊपर किए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी ने ध्वस्त किया। इतना ही नहीं निगम का जेसीबी अटल्ला चुंगी के समीप रसूखदारों के आगे भी नही झुका। जेसीबी ने नाले के ऊपर सिलेप डालकर किये अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। वही अटला चुंगी पर होटल बसेरा के सामने नाले के ऊपर कि अतिक्रमण को भी जेसीबी ने हटवाया तो सड़क पर लगे बोर्ड की तुड़वा दिया। चुंगी चौराहा से अटल्ला चुंगी तक मथुरा वृंदावन मार्ग पर किए अस्थाई तौर से अतिक्रमण को भी निगम कर्मियों ने हटवाया तो वही सड़क किनारे लकड़ी के खोखे, टेंट, ढाबे आदि को भी नही बख्सा। निगम कर्मियों ने सड़क किनारे रखे ब्रेंच खोके आदि को भी जप्त कर नगर निगम कार्यालय पहुंचाया। इस बीच अभियान के दौरान अतिक्रमण कारियों से निगम कर्मियों की हल्की नोक झोंक भी । इसके बावजूद भी नगर निगम की कार्यवाही जारी रही। अभियान के सम्बंध में कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वही पुनः अतिक्रमण करने पर विभागीय कार्यवाही के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।













Related Items
कब रखा जाएगा भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत, कौन सा है स्नान दान का शुभ दिन
30 व 31 को सावन पूर्णिमा, भद्रा में नहीं बांधते राखी, जानिये राखी का शुभ मुहूर्त
सावन की पहली एकादशी 13 जुलाई को, शिवलिंग रूप में की जाती है गुरु ग्रह की पूजा